पुरानी और सुखी हुई नेल पॉलिश को इस तरीके से करें ठीक

अक्सर नेल पॉलिश रखें-रखें सूख जाते हैं। पुरानी और सुखी नेल हुई पॉलिश को महिलाएं फेंक देती हैं, जबकि इसे ठीक भी किया जा सकता है। कई ऐसे टिप्स हैं, जिसे अप्लाई आप करें तो ना सिर्फ सूखी हुई नेल पॉलिश को ठीक कर सकती हैं बल्कि उसे दोबारा यूज में भी ला सकती हैं। कई महिलाएं अपने नेल पॉलिश को फ्रिज में स्टोर करते हैं, यह बिल्कुल गलत तरीका है।
फ्रिज में स्टोर करने से नेल पॉलिश खराब होने लगते हैं, उनमें थक्का जमने लगते हैं। यही नहीं कई बार रख रखाव सही नहीं होने की वजह से भी यह सूखने लगते हैं। वहीं आज हम बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स जिसकी मदद से पुरानी और सुखी हुई नेल पॉलिश को ठीक कर सकती हैं।
गर्म पानी का उपयोग
एक बड़े बर्तन में पानी को हल्का गर्म कर लें और उसमें सूखी हुई नेल पॉलिश को डिप कर दें। अब आप कम से कम 20 मिनट के लिए नेल पॉलिश को पानी में ही छोड़ दें। इसके बाद इसे निकालकर अच्छी तरह शेक करें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए और ना ही ठंडा। गुनगुना से हल्का गर्म होना चाहिए। यह तरीका तब आजमाएं जब नेल पॉलिश सूखने शुरूहो गए हो। काफी समय से सूखी पड़ी नेल पॉलिश को ठीक करने के लिए यह तरीका ना आजमाएं।
इसे भी पढ़ें:क्लींजर, मिसेलर वॉटर और मेकअप रिमूवर, जानिए इन तीनों में होता है क्या अंतर
नेल पॉलिश थिनर का इस्तेमाल
नेल पॉलिश सूखी हुई है तो उसके लिए आप थिनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नेल पॉलिश में थिनर की 2 से 3 बूंद डाल दें और उसे अपनी हथेलियों के बीच रखकर रब करें। कब से कम 2 मिनट तक रब करें और फिर अपने नाखूनों पर अप्लाई करें। कई महिलाएं नेल पेंट रिमूवर का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसकी वजह से नेल पॉलिश में थक्के जम जाते हैं। इसलिए मार्केट में जाकर आप नेल पॉलिश थिनर खरीद कर लाएं और उसका इस्तेमाल करें।
धूप में रख दें नेल पॉलिश

कई बार नेल पॉलिश में थक्के जमे हुए होते हैं, यह दरअसल ड्राई होने के शुरुआती स्टेज होते हैं। ऐसी स्थिति में नेल पॉलिश को बाहर धूप में 15 मिनट के लिए रख दें और फिर अच्छी तरह शेक कर लें। धूप में रखने से नेल पॉलिश में मौजूद लिक्विड पिघलने लगते हैं और वापस से यह पेंट के फॉर्म में आ जाते हैं। इसके बाद रूम टेम्परेचर में अपने नेल पॉलिश को रख दें, थोड़ी देर बाद आप इसे अपना नाखून पर अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:पोनीटेल हेयरस्टाइल लगता है बोरिंग, तो उसे कुछ इस तरह दें एक ट्विस्ट
नेल पॉलिश को सूखने से बचाने के तरीके
- जब भी आप अपने नाखून पर नेल पॉलिश लगा रही हैं तो फैन ऑन ना रखें। दरअसल उस वक्त नेल पेंट का ढक्कन खुला रहता है, जिससे यह जल्दी सूखने लगते हैं। इसलिए लगाते वक्त अधिक देर तक ढक्कन खुला ना रखें।
- नेल पॉलिश को हमेशा रूम टेम्प्रेचर में ही रखें, कई लोग इसे फ्रिज में रख देते हैं, यह बिल्कुल गलत तरीका है। उसकी जगह आप एक बॉक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अपने नाखून पर नेल पॉलिश अप्लाई करने के बाद एक बार अच्छी तरह चेक जरूर कर लें, कि ढक्कन पूरी तरह से लगा या नहीं है। कई बार ढक्कन सही तरीके से बंद नहीं होने की वजह से भी ये सूख लगते हैं।
- नेल पॉलिश को सूखने से बचाने के लिए आप नया ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल थिनर के अलावा आप नया नेल पेंट इस्तेमाल कर सकती हैं। दोनों को मिक्स करने के बाद आपको ना सिर्फ एक फ्रेश कलर मिल जाएगा बल्कि सुखी हुई नेल पॉलिश ठीक भी हो जाएगी।
- नेल पॉलिश इस्तेमाल करते वक्त उसके आसपास नेल पेंट लग जाते हैं। यही नहीं ब्रश भी काफी गंदे होते हैं। ऐसे में नेल पेंट रिमूवर कॉटन में लेकर अच्छी तरह साफ जरूर करें।
ये सभी टिप्स आपके नेल पॉलिश को सूखने से बचाएंगे। इसके अलावा आप सुखी नेल पॉलिश को ठीक भी सकती हैं।अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।