Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर इन आसान तरीके से करें पेडीक्योर

पैरों की खूबसूरती बनाए रखने के लिये अप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। सभी चीजों पैरों की स्किन से जुड़ी समस्या को कम करने साथ ही, पैरों की त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उपयोगी है। 
Updated:- 2025-05-22, 22:38 IST
foot scrub recipe

महिलाएं स्किन की सबसे ज्यादा केयर करती हैं और इसके लिए वो कई सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स साथ ही, कई सारे उपाय भी करती है। लेकिन, स्किन केयर करने के बीच महिलाएं पैरों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देती है। जिसकी वजह से पैर काले और बदसूरत नजर आते हैं। वहीं पैर खूबसूरत नजर आए इसके लिए महिलाएं पार्लर जाकर पेडीक्योर करवाती हैं और इसमें काफी खर्चा भी होता है। वहीं अगर बिना पैसा खर्च किए पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं। तो, आप इस आर्टिकल में बताए गए एक आसान तरीके को अपना सकती हैं।

इन आसान तरीके से पैरों को बनाए खूबसूरत

foot care 1

इस आर्टिकल में हम आपको एक DIY नैचुरल फुट स्क्रब की रेसिपी बता रहे हैं। इस रेसिपी की मदद से पैरों को खूबसूरत बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Sugar For Face: महंगे स्क्रब की हो जाएगी छुट्टी, घर में रखी चीनी का ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल

चीनी और नारियल तेल का करें इस्तेमाल

चीनी में कई सारे गुण पाए जाते हैं और ये सभी गुण पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सहायक है। चीनी डेड स्किन को हटाने के लिए उपयोगी है। इसी के साथ नारियल तेल में भी कई सारे गुण पाए जाते हैं। नारियल तेल सूखी और फटी त्वचा को हील करने साथ ही, त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। इसी के साथ नारियल तेल स्किन को हाइड्रेट साथ ही, नमी बनाए रखने के लिए उपयोगी है।

DIY नेचुरल फुट स्क्रब की रेसिपी

सामग्री

  • 2 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच नारियल तेल

इस तरह करें इस्तेमाल

foot care 12

  • एक कटोरी में चीनी और नारियल तेल मिलाएं।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद आपने पैरों की गिला करें।
  • गीले पैरों पर चीनी और नारियल तेल के मिश्रण को अप्लाई करें।
  • इसके बाद 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें
  • इसके बाद पैरों को धो लें और इन पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

नोट: पैरों की स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- Foot Pack Mask: पैर दिखेंगे साफ जब घर पर बने इस फुट पैक का करेंगी इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।