Foot care : टैनिंग की समस्या को कम करने के लिए घर में करें पेडीक्योर, जानिए तरीका

समर सीजन में टैनिंग होना आम बात है। टैनिंग की वजह से जहां स्किन का रंग काला हो जाता है तो वहीं स्किन को ग्लो भी कम हो जाता है। जहां महिलाएं त्वचा और हाथ की टैनिंग को कम करने के लिए कई सारे उपाय करती हैं तो वहीं पैरों की टैनिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। इस वजह से जहां पैरों का रंग काला हो जाता है तो साथ ही पैरों की सुंदरता भी खो जाती है लेकिन अब आप पैरों की टैनिंग को कम करने के महिलाएं घर पर ही पेडीक्योर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आसान टिप्स देने जा रहे हैं जो घर पर पेडीक्योर करने के लिए फॉलो की जा सकती हैं।
मुल्तानी मिट्टी

पैरों की टैनिंग को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी में कई सारे औषधीय गुण होते हैं और ये सभी गुण जहां त्वचा के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से टैनिंग की समस्या भी कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : Black Hand Treatment: हाथों का कालापन दूर करने का तरीका जानें
इस तरह करें इस्तेमाल
- मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें
- इस पाउडर में गुलाब जल मिलाएं,
- इस पेस्ट को पैरों पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद पैरों को धो लें।
- कुछ दिनों तक ये उपाय करें।
आलू

आलू का इस्तेमाल से भी टैनिंग की समस्या से निजात पाया जा सकता है। आलू में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-ए, बी और सी जैसे कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण टैनिंग की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- कद्दूकस करके आलू को रस निकाल लें।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को पैरो पर अप्लाई करें।
- आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।
इस उपाय को करने से पैरों की टैनिंग खत्म हो जाएगी तो वहीं पैरों की सुन्दरता भी लौट आएगी।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- पेडीक्योर करने से पहले नाखूनों को अच्छे से ट्रिम कर लें।
- नाखूनों पर लगे नेलपैंट को साफ कर लें।
- पैरों की डेड स्किन को निकालने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें।
- पेडीक्योर करने के बाद पैरों को अच्छी तरह मॉइस्चराइज कर लें।
इसे भी पढ़ें : हाथ और पैर से ड्राईनेस और कालापन हटाने के 3 बेस्ट टिप्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।