herzindagi
how to do nail extensions

घर बैठे इन आसान स्टेप्स में करें नेल एक्सटेंशन, जानें तरीका

नेल एक्सटेंशन के लिए अब आपको नेल स्टूडियो नहीं जाना पड़ेगा और आपके पैसे भी बच जाएंगे। 
Editorial
Updated:- 2022-09-13, 13:34 IST

कई महिलाओं के नेचुरली नाखून लंबे और अच्छे होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कुछ ज्यादा तामझाम नहीं करने पड़ते हैं। ऐसी कई महिलाएं भी हैं जिनके नाखून छोटे होते हैं। वह लंबे नाखूनों के लिए नेल एक्सटेंशन करवाती हैं। ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि इसके लिए नेल स्टूडियो जाना पड़ता है और जमकर पैसे भी खर्च होते हैं।

अगर आप लंबे और खूबसूरत नाखूनों की ख्वाहिश रखती हैं तो घर बैठे कुछ स्टेप्स में आसानी से नेल एक्सटेंशन कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

स्टेप-1 नेल पेंट हटाएं

nail extension first step remove nail polishसबसे पहले नेल पॉलिश हटाएं। इसके लिए आपको ऐसे नेलपेंट रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें विटामिन ई मौजूद हो। आपने भी यह देखा होगा कि रिमूवर लगाने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है। यह समस्या न हो इसके लिए विटामिन ई वाले नेलपेंट रिमूवर सही होते हैं।

स्टेप-2 नाखूनों को करें फाइल

अगल स्टेप आता है नाखूनों को फाइल करना। इसमें आपको क्यूटिकल्स के पास वाले एरिया को हल्के दबाव के साथ फाइल करना है। हांलाकि, इसके लिए आप नेल फाइलर का उपयोग कर सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि परफेक्ट शेप मिले तो इसके लिए इलेक्ट्रिक फाइलर बेस्ट रहेगा।

स्टेप -3 नेल्स को करें बफ

how to do nail buffअब अपने नेल्स के टॉप पर बफ करना शुरू करें। नाखूनों को बफ करने का मतलब है कि आप अपने नेल्स की शाइन को कम कर रहे हैं और एक ऐसा सरफेस बना रहे हैं, जिस पर नेल ग्लू चिपका रहे।

नेल एक्सटेंशन के लिए यह स्टेप बेहद जरूरी है। अन्यथा नकली नाखून सही से चिपकेंगे नहीं। खासतौर पर नाखूनों के किनारों पर ज्यादा ध्यान दें। यह सुनिश्चित करें कि आपके नेल्स मैट लुक में दिखे।

इसे भी पढ़ें:ब्यूटी ब्लेंडर से लेकर ईयरबड्स तक, इन चीजों से करें नेल आर्ट

स्टेप-4 क्यूटिकल्स पर दें ध्यान

क्यूटिकल्स पुशर टूल की मदद से क्यूटिकल्स को पीछे की ओर धकेलें। आप चाहें तो क्यूटिकल्स को काट भी सकती हैं। इसके अलावा लूज बिट्स को क्लीन भी कर सकती हैं। ऐसा करने से नेल एक्सटेंशन अच्छे से सिक्योर रहेंगे।(लेटेस्ट नेल ट्रेंड)

इसे भी पढ़ें:अगर अपने नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल तो एक बार ट्राई करें यह Blue Nail Art

स्टेप-5 नेल एक्सटेंशन का करें चुनाव

अब बारी आती है नेल एक्सटेंशन खरीदने की। आपको ऐसे नेल एक्सटेंशन चुनने चाहिए, जो आपके नेल टिप से लेकर किनारे तक को कवर करें। अब जब आपने यह खरीद लिए हैं, तो अब इन्हें फाइल करें।(डल नेल्स को brighten up कैसे करें)

स्टेप-6 नेल एक्सटेंशन पर लगाएं ग्लू

अब नेल एक्सटेंशन के अंदर की तरफ नेल ग्लू लगाएं। आप चाहें तो नाखूनों पर भी डायरेक्ट ग्लू लगा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि एक बार में केवल एक ही नाखून पर एक्सटेंशन लगाएं, क्योंकि इसके बाद आपको नेल्स को सिक्योर करने के लिए यूवी लैंप का उपयोग करना है। अगर आपके पास यह नहीं है तो आप ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्टेप-7 नेल पेंट लगाएं

how to paint your nail

अब अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। इसके लिए आप अपनी पसंद अनुसार कलर चुन सकती हैं। आप नेल आर्ट भी कर सकती हैं। नेल पेंट की कम से कम दो कोट लगाएं। जब यह सूख जाए तब ट्रांसपेरेंट नेल पेंट के दो कोट लगाएं। इससे आपके नाखून शाइन करेंगे। लीजिए हो गया आपका घर बैठे नेल एक्सटेंशन।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।