बालों को शाइनी बनाने के लिए घर बैठे हेयर स्पा का मजा लें

आपकी किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात पता चल जाती है कि हेयर कंडीशनर्स बहुत अच्छे और जरूरी होते हैं। लेकिन आपके बालों को सिल्की और स्मूथ रखने के लिये असली काम डीप-ट्रीटमेंट हेयर स्पा करता है। हेयर डैमेज को ठीक करने के लिए आपको पोषण और सिर की त्वचा के लिए उत्तम सामग्रियों की जरूरत होती है, ताकि आप फिर से बेफिक्र होकर अपने बाल लहरा सकें।
इस ऑर्गेनिक और प्रदूषण से भरे रूटीन में, बालों को जरूरी पोषण देना कोई लक्जरी नहीं है, बल्कि एक अनिवार्य आवश्यकता है। इसलिए, घर पर ही हेयर स्पा ट्रीटमेंट को आजमाना अब ‘न्यू नॉर्मल’ है। तो, अपने कीमती बालों को सैलून जैसा लग्जरी अनुभव देने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
ओज़ोन लक्जरी सैलून केफ्रैंचाइज ऑनर,निखिल गुप्ता से घर पर स्पा करने के आसान स्टेप्स के बारे में जानें। निखिल गुप्ता दिल्ली के एक उद्यमी हैं और सबसे बेहतरीन, उच्च–स्तरीय लक्जरी ब्राण्ड आउटलेट्स में से एक, ओज़ोन लक्जरी सैलून जीके 1 और मॉडल टाउन के फ्रैंचाइज ऑनर हैं।
ब्रश एवं ऑयल मसाज
अच्छी तरह ब्रश किए गए बालों में तेल हर जगह समान रूप से लग सकेगा। इस प्रकार तेल लगाने का काम आसान हो जाता है। फिर थोड़ा तेल लेकर उसे मामूली गर्म करें, ज्यादा गर्म नहीं करें। इसके बाद तेल को सर्कुलर मोशन में, अपनी उंगलियों को अपने बालों की लंबाई तक ले जाते हुए लगाएं।
तेल को बालों के सिरे तक, सिर के पीछे और कानों के पीछे की जगह पर जरूर लगाएं, क्योंकि यहां बहुत पोषण चाहिए होता है। लगभग 15 से 20 मिनट तक लगातार मसाज करें और अगले स्टेप पर जाने से पहले थोड़ा इंतजार करें।
इसे जरूर पढ़ें:हेयर स्पा से पहले इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, मिलेगा बेस्ट लुक
स्टीम का समय
स्टीम थेरेपी आपके बालों की लाइफलाइन है। इससे न सिर्फ स्कैल्प में ब्लड का फ्लो बढ़ता है और हेयर फॉलिकल्स खुल जाते हैं, बल्कि सिर की त्वचा के पोर्स भी खुलते हैं और नमी को सोख लेते हैं। हॉट टॉवल ट्रीटमेंट से तेल के न्यूट्रीएंट्स भी सिर के क्युटिकल्स तक पहुंच जाते हैं।
अब स्ट्रीम थेरेपी शुरू करने के लिए, एक बाथ टॉवल लें और उसे गर्म पानी में भिगो दें। पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, क्योंकि ऐसा होने पर सिर की त्वचा (स्कैल्प) को नुकसान पहुंच सकता है। फिर इस गर्म टॉवल से अपने सिर को कवर करें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
हेयर वाश
एक माइल्ड शैम्पू से अपने बालों की हल्के से मसाज करें और सुनिश्चित करें कि बालों की हर लट को अच्छी तरह मसाज मिले। शैम्पू के बाद ड्राईनेस और कड़ेपन को दूर करने तथा उन्हें पोषण देने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल आसानी से संभल पाएंगे और बेहद स्मूद तथा चमकदार दिखेंगे।
शुरू करने से पहले, अपने बालों पर पानी न रहने दें, क्योंकि ज्यादा पानी से कंडीशनर कमजोर हो जाएगा और उसकी सामग्री बालों तक नहीं पहुंच पाएगी। इसे अपनी हथेली पर सिक्के जैसी दिखने वाली मात्रा में लें और बालों के बीच से सिरे तक लगाएं। इसे लगभग 4 से 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी से अच्छी तरह धोएं।
बेहद जरूरी हेयर मास्क
घर पर सैलून जैसे हेयर ट्रीटमेंट का आखिरी स्टेप हेयर मास्क लगाना है। हेयर मास्क आपके बालों को नई ताजगी दे सकता है। मास्क को माइल्ड मसाजिंग टूल या हाथों से पूरे सिर पर समान रूप से लगाएं।
इसके बाद अपने बालों को ब्रश करें, इससे सुनिश्चित होगा कि मास्क बालों पर समान रूप से फैल जाए। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी से पूरी तरह धो लें।
इसे जरूर पढ़ें:तीन महीने में बस एक बार करवाएंगी हेयर स्पा तो बालों को मिलेंगे यह चार जबरदस्त लाभ
यह घर पर हेयर स्पा करने के बेसिक स्टेप्स हैं। अपने खूबसूरत और ताजगी से भरपूर बाल दिखाने के लिए तैयार हो जाइए, जैसे आपको पहले कभी नहीं मिले होंगे। अपने बालों को संवारने के लिए इस सेशन को आजमाएं, इसके बाद बालों का उलझना भूल जाएं और अपने चमकदार बालों को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लहराएं।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।