घर पर ही मिनटों में तैयार करें Cheek Tint Blush, पसीने में भी नहीं खराब होगा मेकअप

गर्मियों में पसीने से मेकअप खराब होने की समस्या से बचने के लिए घर पर ही वॉटरप्रूफ चीक टिंट बनाएं। यह लेख चुकंदर पाउडर और शिया बटर का उपयोग करके ब्लश बनाने की विधि बताता है।
Updated:- 2026-05-19, 14:08 IST
image

गर्मियों में फाउंडेशन और पाउडर ब्लश चेहरे को पैची और चिपचिपा बना देते हैं। ऐसे में नेचुरल और 'नो-मेकअप लुक' के लिए लिक्विड या क्रीम चीक टिंट हर महिला की पहली पसंद बन चुके हैं। मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो तेज धूप में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप रसोई की सिर्फ दो चीजों की मदद से घर पर ही एक बेहतरीन, वॉटरप्रूफ और बजट-फ्रेंडली चीक टिंट तैयार कर सकती हैं, जो पसीने में भी आपके चेहरे पर गुलाब सा निखार लेकर आएगा। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर कैसे ब्लश तैयार कर सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

नेचुरल चीक टिंट कैसे बनाएं?

इस टिंट को बनाने के लिए आपको 2 छोटे चम्मच चुकंदर का पाउडर और 1 बड़ा चम्मच + आधा छोटा चम्मच शिया बटर की जरूरत होगी। चुकंदर त्वचा को एक खूबसूरत गुलाबी रंग देता है और शिया बटर इसे स्मूथ टेक्सचर देगा।

2 - 2026-05-19T134130.123

ऐसे में सबसे पहले एक छोटी कटोरी और कांटा लें। इसमें दोनों चीजों को एक साथ डालें और अच्छी तरह तब तक मिक्स करें जब तक कि चुकंदर का पाउडर शिया बटर में पूरी तरह घुलकर एक मखमली, मलाईदार और गहरे गुलाबी रंग का पेस्ट न बन जाए। अब इस तैयार पेस्ट को स्टोर करने के लिए एक छोटे आधे औंस के साफ कंटेनर या टिन के डिब्बे में ट्रांसफर कर लें।

इसे भी पढ़ें -Makeup Hacks for Blush: क्या आप भी गलत तरीके से लगाती हैं ब्लश? जानें फेस शेप के हिसाब से सही तरीका

कैसे करें अप्लाई?

सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धोकर हल्का मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन लगा लें।

1 - 2026-05-19T134127.956

अपनी उंगली की पोर पर बेहद हल्की मात्रा में यह टिंट लें। शिया बटर होने के कारण यह त्वचा की गर्मी से तुरंत पिघलने लगता है।

अब इसे अपने गालों के ऊंचे हिस्से और होंठों पर छोटे-छोटे डॉट्स के रूप में लगाएं। इसके बाद उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में ऊपर की तरफ हल्के हाथों से ब्लेंड करें। यह आपकी त्वचा में पूरी तरह समा जाएगा और बिना किसी चिपचिपाहट के एक गुलाबी निखार देगा।

इसे भी पढ़ें -Dark Skin Tone पर खूब अच्‍छे लगेंगे ये Blush शेड्स, ख‍िला-ख‍िला द‍िखेगा चेहरा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।