Makeup Hacks for Blush: क्या आप भी गलत तरीके से लगाती हैं ब्लश? जानें फेस शेप के हिसाब से सही तरीका

अधिकतर महिलाएं मेकअप करें या न करें, वे लिपस्टिक और ब्लश का जरूर इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और डिफरेंट लुक पाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप अपने चेहरे के शेप के हिसाब से ब्लश लगाकर चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप अपने चेहरे के आकर के हिसाब से ब्लश लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
चेहरे के शेप के हिसाब से ब्लश कैसे लगाएं?
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाओं को मेकअप करते वक्त ब्लश लगाना बहुत पसंद हैं। ऐसे में अब आप अपने फेस के शेप के हिसाब से ब्लश लगाकर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

फेस शेप के हिसाब से ऐसे लगाएं ब्लश
फेस शेप के हिसाब से अगर आप ब्लश लगाती हैं, तो इससे चेहरा और खूबसूरत दिखने लगता है। ऐसे में अब आप कुछ खास बातों का ध्यान रख अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं साथ ही चेहरे पर सही तरीके से ब्लश भी लगा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्लश को चेहरे के शेप के हिसाब से कैसे लगाएं।
गोल चेहरे के लिए टिप्स
अगर आपके फेस का शेप गोल है, तो ऐसे में आप ब्लश को चीकबोन्स के थोड़ा ऊपर से लेकर कनपटी की तरफ ब्लेंड करें। अगर आप इस तरह से ब्लश लगाएंगी, तो गोल चेहरा भी खूबसूरत दिखेगा साथ ही चेहरा पतला और लंबा दिखाई देगा।
ओवल चेहरे पर ऐसे लगाएं ब्लश
अगर आपके चेहरे का शेप ओवल है, तो आप चीकबोन्स के सबसे उभरे हुए हिस्से से शुरू करें और कान की तरफ बाहर की ओर ब्लेंड करें। ऐसा करने से ओवल शेप की महिलाएं खूबसूरत दिखेंगी साथ ही चेहरे पर चमक आएगी। इस तरह से अगर आप ब्लश लगाएंगी, तो इससे चेहरे का नेचुरल बैलेंस बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- Homemade Blush: 20 रुपये में घर पर तैयार करें देसी ब्लश, गालों पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो
चौकोर शेप के लिए टिप्स
यही नहीं अगर आपके चेहरे का शेप स्क्वायर है, तो आप गालों के ठीक बीच में गोल मोशन में ब्लश लगाएं। इससे जॉलाइन सॉफ्ट दिखेंगी और चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ेगी। आप चेहरे पर ब्लश लगाते समय एंगल्ड ब्लश ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

दिल के आकार का शेप
अगर आपके चेहरे का शेप दिल के आकार से मिलता जुलता है, तो आप ब्लश लगते वक्त चीकबोन्स के निचले हिस्से से शुरू करें और ऊपर की तरफ ब्लेंड करते हुए C शेप बनाएं। इससे चेहरे की खूबसूरती बढ़ेगी और यह आपके पुरे लुक को बेहतर बना देगा।
यह भी पढ़ें- How to Choose Perfect Blush: ऑयली स्किन है या ड्राई? ग्लोइंग लुक के लिए ऐसे चुनें परफेक्ट ब्लश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।