Shahnaz Husain Tips: इन घरेलू चीजों से करें बालों को कंडीशन

डैमेज बालों का सबसे अहम कारण इनकी सही तरह से कंडीशनिंग न करना है।
Updated:- 2022-11-23, 18:02 IST
how to condition hair naturally by expert

क्या आपके बालों का टेक्सचर खराब हो गया है? डैमेज और नॉन शाइनी बालों की अगर सही तरह से केयर की जाए तो बाल अच्छे हो सकते हैं। बालों के लिए घरेलू चीजें बेहद अच्छी मानी जाती हैं, क्योंकि इनके इस्तेमाल से नुकसान कम होता है। ड्राई और ऑयली बालों के लिए आप शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए कुछ नुस्खे अपना सकती हैं।

शहद से करें बालों को कंडीशन

अगर आपके बाल सूरज के एक्सपोजर में आने के कारण खराब हो गए हैं तो आपको शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद बालों को अच्छे से कंडीशन करता है। यह बालों की नमी बनाए रखने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री

  • एक अंडा
  • एक चम्मच शहद
  • 2 चम्मच नारियल का तेल
  • तिल का तेल

इसे भी पढ़ें:बालों को सही पोषण देने के लिए अपनाएं शहनाज हुसैन के ये टिप्स

क्या करें?

  • एक छोटा सा बर्तन लें और इसमें एक अंडा, एक चम्मच शहद और 2 चम्मच नारियल का तेल और तिल का तेल डालकर मिलाएं।
  • इस तेल को बाल और स्कैल्प पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
  • अब अपने बालों को साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें:Shahnaz Husain Tips: बालों को टूटने से बचाएंगे ये टिप्स

दही का करें इस्तेमाल

how to use curd on hair
दही ऑयली और रूखे बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल मुलायम होते हैं। साथ ही यह बालों को पोषण देता है। दही से एसिड अल्कलाइन बैलेंस रहता है। जब भी आप भी शैंपू करें, उससे आधा घंटा पहले दही का उपयोग करें।

बालों में लगाएं अंडा

how to use egg on hair
अंडा सेहत के साथ-साथ बालों के लिए अच्छा होता है। अंडे के सफेद भाग को बालों पर लगाया जाता है। यह क्लींजर के रूप में काम करता है। ऑयली बालों के लिए घेरलू उपाय के रूप में अंडा का इस्तेमाल एक अच्छा ऑप्शन है। दही की तरह ही बाल धोने से पहले सिर पर अंडा लगा लें। (बालों पर अंडा लगाने के फायदे)

ड्राई और रफ बालों के लिए नुस्खा:

expert quote on hair conditioning by shahnaz husain
अगर आपके बाल बेहद ड्राई और रफ हैं तो नुस्खा आपके बेहद काम आएगा।

आवश्यक सामग्री

  • एक अंडा
  • दो बड़े चम्मच अरंडी का तेल
  • एक नींबू का रस
  • एक चम्मच ग्लिसरीन

क्या करें?

  • एक छोटे से कटोरे में एक अंडा, दो बड़े चम्मच अरंडी का तेल, एक नींबू का रस और एक चम्मच ग्लिसरीन डालें।
  • इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाकर मसाज करें। (हेयरफॉल के लिए टिप्स)
  • करीब आधे घंटे बाद बाल को अच्छे से धो लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बालों में कम शैम्पू लगाएं और पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • अगर आपने तेल नहीं लगाया है तो केवल एक ही बार शैंपू का इस्तेमाल करें।
  • बालों में शैंपू कितना लगाया जाए, इस बात से फर्क नहीं पड़ता है। आपको केवल बालों को अच्छे से धोना आना चाहिए। अगर सही तरीके से हेयर वॉश नहीं होता है तो बाल खराब हो सकते हैं।
  • जब बाल साफ और अच्छी तरह से कंडीशन होंगे तो वे स्वस्थ, रेशमी और चमकदार दिखेंगे।
  • बालों को वॉश करने के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए माइल्ड हर्बल शैम्पू का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्‍यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।