पहली बार खरीद रही हैं लिपस्टिक और फाउंडेशन? जानें कैसे करें शेड को चेक

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं, तो मेकअप लुक अलग-अलग तरह के क्रिएट करते हैं, ताकि हम खूबसूरत नजर आएं, लेकिन कई सारी लड़कियां होती हैं, जो पहली बार मेकअप खरीदती हैं और इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अक्सर मेकअप लेने में दिक्कत होती है, क्योंकि कई बार शेड समझ नहीं आता है। ऐसे में आप लिपस्टिक और फाउंडेशन लेते समय ब्यूटिशियन रजनी निगम के टिप्स का ध्यान रखें। आप सही मेकअप शेड खरीद पाएंगी।
फाउंडेशन का सही शेड कैसे चुनें?
फाउंडेशन आपके पूरे मेकअप का बेस होता है, इसलिए इसका आपकी त्वचा से हूबहू मिलना बेहद जरूरी है। इसे चेक करने के लिए ये तीन स्टेप्स फॉलो करें। फाउंडेशन चुनने का सबसे पहला नियम है अपनी त्वचा के अंडरटोन को समझना जरूरी है। तभी आप सही फाउंडेशन ले पाएंगी। फाउंडेशन चेक करने के लिए आपको कलाई पर इसका शेड ट्राई करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको बेस फाउंडेशन के बारे में पता होता है। साथ ही आप सही टोन वाला फाउंडेशन खरीद पाती हैं।

लिपस्टिक का परफेक्ट शेड कैसे चुनें?
- अगर आप रोजाना के इस्तेमाल के लिए कोई न्यूड शेड ढूंढ रही हैं, तो ध्यान रखें कि वह आपकी लिप्स के नेचुरल कलर से एक शेड डार्क होना चाहिए।
- अगर आपकी स्किन टोन वार्म है तो पीच, कोरल, ब्रिक रेड, ऑरेंज-रेड और वार्म ब्राउन कलर्स बेहद खूबसूरत लगेंगे।
- कूल स्किन टोन के लिए आप पर प्लम, बेरी, मॉव, रूबी रेड और वाइन कलर्स को ट्राई कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- आप पहली बार अपने लिए मेकअप खरीद रही हैं, तो ऐसे में आप सही ब्रांड को चूज करें, ताकि मेकअप अच्छा आए।
- स्किन पर मेकअप अप्लाई करने से पहले प्रेप करें। इससे स्किन पर पैची मेकअप नजर नहीं आएगा।
- आपको लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले लिप बाम को लगाना चाहिए। इससे लिपस्टिक का शेड अच्छे से पता चल जाएगा।
इस तरह से आप अपने लिए मेकअप को खरीद सकती हैं, जिससे आपका मेकअप अच्छा लगेगा। साथ ही आप खूबसूरत नजर आएंगी।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय भी जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।