Long Lasting Lipstick Tips: साधारण लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के ये हैं सबसे आसान तरीके, मेकअप आर्टिस्ट से जानें टिप्स

महिलाएं मेकअप ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को घर से बाहर निकलने से पहले मेकअप करना बहुत पसंद होता है। अगर आपको भी मेकअप करने का बहुत शौक है और आप एक से एक मेकअप प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार लिपस्टिक की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की तरफ से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने होठों पर लगी लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग रख सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
ऐसे रखें लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की सेकंड ओनर एवं मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट छाया जी, जिन्हें मेकअप का करीबन 7 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि महिलाएं मेकअप करें या न करें, लेकिन वे लिपस्टिक जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी लिपस्टिक लगाने का बहुत शौक है, लेकिन आपकी लिपस्टिक जल्दी ही गायब हो जाती हैं या कम समय के लिए ही होठों पर टिकती हैं, तो अब आपको इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।

आज हम आपको लिपस्टिक को लम्बे समय तक टिकाऊ रखने के लिए कुछ ऐसे खास टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप लिपस्टिक को न सिर्फ लम्बे समय तक रख सकती हैं बल्कि इन आसान टिप्स की मदद से आप अपने होठों को भी खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाएं रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
- होठों से लिपस्टिक को लम्बे समय तक रखने के लिए आप सबसे पहले लिप प्राइमर लगाएं।
- उसके बाद होठों के आस-पास लिप लाइनर लगाएं।
- अब लिप लाइनर वाली पेंसिल से पुरे होठों को अच्छी तरह फइलल कर लें।
- अब होठों के ऊपर मैट लिपस्टिक लगाएं।
- आखिर में वाटरप्रूफ ग्लॉस लगाकर अपने होठों को खूबसूरत बनाएं।
![1 - 2026-04-15T154539.437]()
- इस तरीके से अगर आप अपने होठों पर लिपस्टिक लगाएंगी, तो इससे लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग रहेगी।
- यह तरीका आपके होठों को भी खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।
- ध्यान रहे लिपस्टिक हमेशा क्वालिटी वाली इस्तेमाल करें।
- अगर आपको होठों पर किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर की राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Leftover Lipstick Reuse Ideas: खत्म हुई लिपस्टिक को फेंकें नहीं, इन 6 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल; पैसे भी बचेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
