नवरात्रि में चनिया चोली के साथ कौन सी लिपस्टिक लगाएं, अपनी स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही शेड
-1791466380761.webp)
नवरात्रि के 9 दिनों तक डांडिया और गरबा नाइट्स की रोनक हर तरफ देखने को मिलेगी। हर महिला इन नौ दिनों तक सज धज कर गरबा करने के लिए पंडालों में जाएंगी। इस दौरान वे रंग-बिरंगी चनिया चोली और खूबसूरत एंटीक ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी पहनेंगी। अगर आप भी डांडिया नाइट के लिए हैवी मेकअप कर रही हैं, तो ये लेख आपके लिए बेस्ट हो सकता है। एक लिपस्टिक हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। स्किन टन के हिसाब से सही लिपस्टिक चुनना बहुत जरूरी हो जाता है।
अपनी स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें नवरात्रि लिपस्टिक शेड
अक्सर महिलाएं चनिया चोली के रंग को देखकर लिपस्टिक लगा लेती हैं, लेकिन इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं स्किन टोन के हिसाब से आप इस नवरात्रि कौन से लिपस्टिक शेड्स चुन सकती हैं।
फेयर स्किन टोन के लिए शेड्स
अगर आप इस साल नवरात्रि में अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो सिर्फ चनिया चोली या ज्वेलरी के बजाय अपने स्किन टोन के हिसाब से सही लिपस्टिक चुन सकती हैं। आपका स्किन टन अगर फेयर है, तो चनिया चोली के साथ आप बोल्ड और ब्राइट शेड्स चुन सकती हैं। आपके लिए क्लासिक रेड, चेरी रेड, ब्राइट पिंक और पीच शेड्स बेस्ट हो सकते हैं।
-1791466447775.webp)
मीडियम स्किन टोन
मीडियम स्किन या गेहुआं रंग की स्किन वाली महिलाएं अपने नवरात्रि डांडिया नाइट के लिए वार्म न्यूड, टेराकोटा, बेरी रेड, मौव या ब्रिक रेड जैसे शेड्स ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के शेड्स आपकी चनिया चोली के ट्रेडिशनल लुक को और बेहतर बना देंगे।
यह भी पढ़ें- होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक नहीं टिकती? लगाने से पहले अपनाएं यह 1 हैक
डस्की या डीप स्किन टोन
सांवली या डीप स्किन टोन वाली महिलाएं इस साल नवरात्रि पर डार्क और रिच कलर्स ट्राई कर सकती हैं। गरबा लुक के लिए आप वाइन रेड, प्लम, डार्क चॉकलेट न्यूड्स, डीप बर्गंडी और कॉपर ब्रोंज शेड्स का इस्तेमाल करें। ये शेड्स चनिया चोली के साथ बेहद बोल्ड और रॉयल लुक देंगे।
-1791466661617.webp)
डांडिया नाइट्स पर लिपस्टिक लंबे समय तक रखने के लिए हैक्स
घंटों गरबा खेलने और पसीने के बावजूद लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
- नवरात्रि पर परफेक्ट लिपस्टिक लगाने के लिए आप क्रीमी या ग्लॉसी लिपस्टिक चुनने के बजाय लिक्विड मैट और ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक ही लगाएं।
- लिपस्टिक लगाने से पहले होठों की आउटलाइन को मैचिंग लिप लाइनर से शेप दें।
- लिपस्टिक लगाने के बाद होठों पर टिश्यू पेपर रखकर हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर डैब कर लें, इससे यह लंबे समय तक टिकी रहेगी।
यह भी पढ़ें- लिपस्टिक का शेड करना है डार्क? लिप लाइनर से आजमाएं यह '3D शेडिंग' हैक
निष्कर्ष: नवरात्रि के दिनों में अगर आप भी डांडिया उत्सव के दौरान मेकअप कर रही हैं, तो आउटफिट के हिसाब से लिपस्टिक शेड चुनने के बजाय आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही लिपस्टिक शेड चुनकर परफेक्ट डांडिया लुक क्रिएट कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Image Credit: magnific/AI)
- क्या चनिया चोली के रंग से बिल्कुल मैचिंग लिपस्टिक लगानी चाहिए?
- नहीं, आउटफिट के रंग से हुबहू मैच करने के बजाय अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखें। अगर चनिया चोली बहुत ज्यादा हैवी और मल्टीकलर है, तो न्यूड या बैलेंसिंग शेड ही लगाएं।
- अगर आई मेकअप बहुत हैवी है तो होठों पर कौन सा शेड लगाएं?
- अगर आपने आंखों पर हैवी गोटा या स्मोकी आई मेकअप किया है, तो होठों पर वार्म न्यूड, पीच या हल्का मौव शेड ही लगाएं ताकि आपका लुक बैलेंस्ड दिखे।
- पसीने में लिपस्टिक को फैलने से कैसे रोकें?
- होठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा सा कंसीलर या प्राइमर बेस की तरह लगाएं और केवल वॉटरप्रूफ मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।