नवरात्रि डांडिया नाइट से पहले डार्क सर्कल्स होंगे कम, ट्राई करें कच्ची हल्दी का यह नुस्खा

अगर आप भी इस साल डांडिया नाइट में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन डार्क सर्कल्स ने परेशान कर दिया है? तो अब कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करके आंखों के काले घेरे को कम कर सकती हैं।
Updated:- 2026-10-01, 14:06 IST
image

नवरात्रि का त्योहार अपने साथ खुशियां, गरबा और डांडिया नाइट्स का बेहतरीन मौका लेकर आता है। इन नौ दिनों का हर कोई पुरे साल इंतजार करता है। डांडिया नाइट्स के दौरान खासकर महिलाएं सुंदर और तरोताजा दिखने के लिए हफ्तों पहले से ही स्किन ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देती हैं। नवरात्रि की तैयारीयां और देर रात तक जागने की वजह से आंखों में थकान महसूस होने लगती हैं। अगर आप भी नवरात्रि से पहले आंखों की थकान और काले घेरे से परेशान हैं, तो घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं।

डार्क सर्कल्स काम करने का तरीका

अगर आप डांडिया नाइट से पहले अपनी आंखों की थकान मिटाना चाहती हैं और फ्रेश लुक पाना चाहती हैं, तो रसोई में रखी कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कच्ची हल्दी से बना यह असरदार नुस्खा डार्क सर्कल्स के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है?

1 - 2026-10-01T140048.725

डार्क सर्कल्स के लिए क्यों खास है कच्ची हल्दी?

कच्ची हल्दी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे आयुर्वेद में त्वचा का प्राकृतिक निखार वापस लाने के लिए सबसे गुणकारी माना गया है। कच्ची हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो आंखों के आसपास की सूजन, ढीलेपन और कालेपन को कम करने में मदद करता है। आप कच्ची हल्दी से असरदार आई पैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें- कच्ची हल्दी क्यों कहलाती है नेचुरल मेडिसिन? जानिए इसके फायदे

आई पैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 चम्मच कद्दूकस की हुई कच्ची हल्दी का रस
  • 1 चम्मच ताजा ठंडा कच्चा दूध
  • आधा चम्मच एलोवेरा जेल और शहद

आई पैक बनाने का तरीका

आई पैक बनाने का तरीका बेहद आसान है और इसके लिए आपको किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका -

  • कच्ची हल्दी से आई पैक बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी के रस में ठंडा दूध, एलोवेरा जेल और शहद मिला लें।
  • अब कॉटन पैड को इस मिश्रण में डुबोकर हल्के हाथों से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं।
  • इसे कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • थोड़ी देर बाद साफ और ठंडे पानी से आंखें धो लें।
  • यह उपाय आंखों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है।
  • इस खास आई पैक का आप हर एक दिन छोड़कर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसे आप रात में सोने से पहले लगा सकती हैं।

2 - 2026-10-01T140047.296

आंखों की देखभाल के जरूरी टिप्स

  • हल्दी आई पैक का इस्तेमाल करने के बाद आंखों पर 5 मिनट के लिए खीरे की ठंडी स्लाइस रख सकती हैं।
  • डांडिया नाइट्स में जाने से पहले आप कम से कम 7 से 8 घंटे की पूरी नींद जरूर लें।
  • दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पीएं और बादाम का तेल या नारियल तेल से आंखों के आसपास हल्की मसाज करें।

यह भी पढ़ें- फटी एड़ियां कर रही हैं शर्मिंदा? कच्ची हल्दी में इन 2 चीजों को मिलाकर लगाने से मिलेगा आराम

निष्कर्ष :

नवरात्रि के खास मौके से पहले अगर आप भी अपने आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को कम करना चाहती हैं, तो इस लेख में बताएं गए हल्दी वाले उपाय को आजमा सकती हैं। डांडिया नाइट से कुछ दिनों पहले आप इस नुस्खे को अपनी रूटीन में शामिल कर आंखों की थकान को दूर कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

(image credit: MAGNIFIC)

FAQ
क्या कच्ची हल्दी से आंखों के नीचे पीलापन आ जाता है?
कच्ची हल्दी का रस इस्तेमाल करने पर हल्का पीलापन आ सकता है, जो कच्चे दूध या गुलाब जल से कॉटन पोंछने पर तुरंत साफ हो जाता है।
इस घरेलू नुस्खे का असर कितने दिनों में दिखने लगता है?
नियमित रूप से 3 से 4 दिन इस्तेमाल करने पर आंखों की सूजन और काले घेरों में साफ फर्क नजर आने लगता है।
क्या सूखी हल्दी पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है?
अगर कच्ची हल्दी उपलब्ध न हो, तो आप कस्तूरी हल्दी पाउडर का उपयोग कर सकती हैं। आम खाने वाली हल्दी का इस्तेमाल कम करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।