Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

Long Hair Tips: बिना केमिकल रानियां कैसे रखती थीं अपने बालों को इतना लंबा और घना? आप भी करें ट्राई

आजकल बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना और रूखेपन की समस्या आम हो गई है। ऐसे में लोग महंगे शैंपू, कंडीशनर, सीरम और हेयर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने समय में जब शैंपू, कंडीशनर नहीं थे, तब रानियां अपने बालों की देखभाल कैसे करती थीं? हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-06-20, 12:24 IST
long hair tips

आज के समय में बालों का झड़ना, समय से पहले बालों के सफेद होने और ड्राईनेस की समस्‍या बहुत आम हो गई है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के ल‍िए महंगे शैंपू, कंडीशनर, सीरम या हेयर ट्रीटमेंट करवाते हैं, लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि जब पुराने जमाने में शैंपू, कंडीशनर या सीरम वगैरह नहीं हुआ करते थे, तो रानियां कैसे अपने बालों को खूबसूरत बनाती थीं?

दरअसल, उस समय बालों की देखभाल के ल‍िए नेचुरल चीजों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता था। आंवला, श‍िकाकाई, रीठा और मेहंदी जैसी नेचुरल चीजें ही हेयर केयर रूटीन का ह‍िस्‍सा थीं। आइए जानते हैं पुराने समय के कुछ ऐसे आसान तरीके जि‍न्‍हें आज भी अपनाया जा सकता है।

long hair tips (2)

आंवला

पुराने समय में आंवला बालों की देखभाल के लिए खूब इस्तेमाल होता था। आंवले का पाउडर, आंवला तेल या आंवले का पानी बालों में लगाया जाता था। आज भी आप इसे अपने हेयर केयर रूटीन में शाम‍िल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Korean Hair Care: इस 1 चीज से बाल बन सकते हैं लंबे और चमकदार, आज ही आजमाकर देखें

शिकाकाई

जब शैंपू नहीं हुआ करते थे, तब शिकाकाई का इस्तेमाल बालों को साफ करने के लिए किया जाता था। शिकाकाई एक तरह से नेचुरल क्लींजर है। ये बालों और स्कैल्प की सफाई करता है। कई लोग आज भी रीठा और शिकाकाई का मिक्‍सचर इस्तेमाल करते हैं।

रीठा

रीठा में नेचुरल झाग बनने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसी वजह से पुराने समय में इसे बालों को धोने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता था। आवप आज भी इसके इस्‍तेमाल से बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Long Hair Tips: पतले बालों को दोबारा घना बना सकती हैं रसोई में रखी ये 4 चीजें, ऐसे करें इस्‍तेमाल

मेहंदी

आजकल महिलाएं बालों को कलर करने के ल‍िए डाई करवाती हैं, तो कुछ मेहंदी भी लगाती हैं, लेकिन पुराने समय में इसका इस्तेमाल और भी ज्यादा होता था। मेहंदी बालों को नेचुरल रंग देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार भी बनाता है। कई जगहों पर मेहंदी में आंवला और दही मिलाकर भी लगाया जाता था।

long hair tips (3)

तेल मालिश था जरूरी

पुराने समय में लोग बालों में तेल जरूर लगाते थे। नारियल, तिल और भृंगराज जैसे कई ऑयल का इस्तेमाल किया जाता था। दरअसल, बालों में चंपी करने से पोषण मिलता है।

यह भी पढ़ें- Damaged Hair के ल‍िए घर पर बनाएं हेयर मास्‍क, बाल बनेंगे स्‍मूथ और शाइनी

आप घर पर कैसे बना सकती हैं हेयर पैक?

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने बताया क‍ि अगर आप पुराने समय के तरीके आजमाना चाहती हैं, तो ये हेयर पैक बना सकती हैं। इसके ल‍िए आपको ये चाह‍ि‍ए-

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर
  • 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर
  • 1 चम्मच मेहंदी पाउडर
  • जरूरत के अनुसार पानी

कैसे बनाएं?

  • सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • करीब 30 से 40 मिनट बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • स्‍कैल्‍प से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत है तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।
  • 15 द‍िन में एक बार ही इनका इस्‍तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मॉम बालों में लगाती हैं ये DIY Hair Mask, बाल बनेंगे स्‍मूथ और घने

तो अगर आप भी बालों को नेचुरली शाइनी, लंबा और घना बनाना चाहती हैं, तो ये नुस्‍खा आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।