बालों में रातभर लगा कर रखें ये 3 चीजें, तेजी से बढ़ेगी ग्रोथ

त्वचा के साथ-साथ महिलाओं को लंबे बालों का भी शौक होता है, मगर ये शौक पूरा करना इतना आसान नहीं है क्योंकि आजकल न तो पहले की तरह खाने-पीने की चीजें नेचुरल हैं और न ही बालों में लगाने के लिए बाजार में आने वाले प्रोडक्ट्स नेचुरल आ रहे हैं। ऐसे में बालों की अच्छी ग्रोथ के विषय में तो सोचना दूर की बात है, बाल सेहतमंद नजर आएं इसी के लिए महिलाओं को बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।
फिर भी लंबे बालों की ख्वाहिश तो महिलाओं के जहन में होती ही है। ऐसे में कुछ कुदरती उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप बालों की ग्रोथ को बूस्ट कर सकती हैं। इस विषय में हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा जी से हुई है। भारती जी कहती हैं, 'अगर आप यह सोच रही हैं कि रातभर में आपके बाल अचानक लंबे हो जाएंगे, तो यह गलत है। मगर लगातार आप बालों को रात में सोने से पहले स्पेशल ट्रीटमेंट देती हैं, तो इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों के विकास में इससे फायदा मिलता है।'
भारती जी कुछ ऐसी कुदरती चीजें भी बताती हैं, जो आपके बालों के विकास के लिए भी फायदेमंद हैं और आप उन्हें रात में बालों में लगाए हुए सो भी सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: इस तेल से घुटने तक लंबे हो सकते हैं आपके बाल

गुलाब जल और आर्गन ऑयल
सामग्री
- 3 बड़े चम्मच गुलाब जल
- 5 ड्रॉप्स आर्गन ऑयल
विधि
गुलाब जल और आर्गन आर्गन ऑयल को मिक्स करें और बालों में इस मिश्रण से मसाज करें।
कम से कम 5 मिनट हल्की मसाज करने के बाद आप बालों को खुला ही छोड़ दें।
इससे आपको नींद भी अच्छी आएगा, बालों की ग्रोथ पर भी इससे अच्छा प्रभाव पड़ेगा और बालों की शाइन भी बढ़ जाएगी।
फायदे
- आर्गन ऑयल में कंडीशनिंग एजेंट होते हैं, जो हेयर फॉल की समस्या को कम करते हैं। साथ ही आर्गन ऑयल रूखे और क्षतिग्रस्त बालों को भी रिपेयर करता है क्योंकि इसमें विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है।
- बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए आप आर्गन ऑयल की कुछ ड्रॉप्स अपने शैंपू में लगाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- स्कैल्प की सेहत के लिए गुलाब जल भी बहुत फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प को रूखेपन से बचाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे बालों के विकास में मदद मिलती है।
एलोवेरा जेल और नारियल का तेल
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 1 मुट्ठी करी पत्ता
विधि
- सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल डालें और उसमें 1 मुट्ठी करी पत्ता डालें।
- फिर इस मिश्रण को गरम करें। गरम करने के बाद आप तेल को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर छान लें।
- इसके बाद तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करें।
- फिर इस मिश्रण को बालों की रूट्स से लेकर लेंथ तक लगाएं।
- रातभर के लिए इसे बालों में लगा रहने दें।
- सुबह आप बालों को शैंपू से वॉश कर लें।
- हफ्ते में कम से कम 2 बार आपको इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाना चाहिए।
फायदे-
- एलोवेरा में भी बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने की क्षमता होती है। यह एंटी डैंड्रफ भी होता है और इसमें विटामिन बी-1, बी-2, बी-6 और बी-12 होता है। आपको बता दें कि विटामिन बी-12 बालों की ग्रोथ को बूस्ट करता है।
- नारियल का तेल बालों के लिए हर मायने में अच्छा है। इसमें करी पत्ते डालकर बालों में लगाने पर और भी अच्छे रिजल्ट्स आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों बालों की देखभाल के लिए गुलाबजल का ऐसे करें इस्तेमाल
कलौंजी तेल और नींबू का रस
सामग्री
1 बड़ा चम्मच कलौंजी तेल
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 विटामिन-ई ऑयल
विधि
- कलौंजी के तेल में नींबू का रस मिक्स करें और उसमें विटामिन-ई कैप्सूल पंचर करके डालें।
- इस मिश्रण से स्कैल्प को डीप मसाज दें और इसे रातभर बालों में लगा रहने दें।
- सुबह उठ कर बालों को वॉश कर लें।
- हफ्ते में 2 बार आपको यह होममेड हेयर केयर टिप को आजमाना है।
फायदे-
- कलौंजी के तेल में लिनोलिक एसिड होता है, जो बालों के विकास में मदद करता है। वहीं नींबू के रस से स्कैल्प की गंदगी भी दूर होती है। वहीं विटामिन-ई से भी आपके बालों की सेहत बेहतर होती है।
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप भी ये नुस्खे अपना सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी हरें हरजिंदगी से।
बाल प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए केवल बालों पर ऊपरी प्रोटीन ट्रीटमेंट के साथ आप प्रोटीन युक्त फूड का सेवन भी करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।