क्या आपके बालों की ग्रोथ रूक गई है? इसका कारण हेयर फॉल से लेकर शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी है। लंबे बालों के लिए महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। सालों से ही दादी-नानी लंबे बालों के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह देती आ रही हैं।
लंबे बालों के लिए क्या करें?
लंबे बालों के लिए आपको बाजार से किसी महंगे तेल या शैंपू खरीदने की जरूरत नहीं है। नेचुरल चीजों की मदद से भी बालों की ग्रोथ हो सकती है। बालों को लंबा करने के लिए केले का इस्तेमाल कर सकती हैं। केला त्वचा और बाल, दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें सिलिका और आवश्यक विटामिन पाए जाते हैं। आप केले की मदद से हेयर मास्क बन सकती हैं। मास्क बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- एक मिक्सी में एक पका हुआ केला डाले।
- अब इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और दो चम्मच ऐलोवेरा जेल डालें।
- इन तीनों चीजों को मिक्सी में पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपका लंबे बालों के लिए केले से बना हेयर मास्क।
- इस मास्क का इस्तेमाल बालों के ट्रेसिस और स्कैल्प पर लगाएं।
- बालों से मास्क गिरे नहीं, इसके लिए आप शॉवर कैप आप लगा सकती हैं।
- करीब 20 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।
क्या ग्रीन टी से बाल लंबे हो सकते हैं?
ग्रीन टी शरीर के साथ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होती है। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। लंबे बालों के लिए इस तरह करें ग्रीन टी का उपयोग-
- सबसे पहले पानी को अच्छे से उबाल लें।
- अब इसमें अपनी पसंद की ग्रीन टी की पत्तियां डालें। जब पानी रंग बदलने लग जाए, तब गैस बंद कर दें।
- इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अब गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
- करीब 1 घंटे बाद साफ पानी से दोबारा बालों को वॉश कर लें।
- बालों में इस तरह से ग्रीन टी का उपयोग करने से आपके बाल लंबे हो सकते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए कैसे करें शिकाकाई का इस्तेमाल?
बालों में शिकाकाई, रीठा और आंवला के उपयोग से डैंड्रफ से लेकर झड़ते बालों तक की समस्या को कम किया जा सकता है। एक समय था, जब रीठा से लोग बाल धोते थे। ऐसे में बालों में रीठा के उपयोग से स्कैल्प भी साफ रहता है। लंबे बालों के लिए ऐसे करें इन तीनों चीजों का इस्तेमाल-
- आंवला, रीठा और शिकाकाई को मिक्सी में पीसकर इनका पाउडर बना लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि तीनों चीजों की क्वांटिटी समान होनी चाहिए।
- अब एक बाउल में इस पाउडर को डालें।
- इसमें पानी या गुलाब जल मिलाएं।
- पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। वरना, यह बालों में सही तरीके से लगेगा नहीं।
- लीजिए तैयार है आपका लंबे बालों के लिए घरेलू नुस्खा।
- इस पेस्ट को अपने बालों की लंबाई में लगाएं।
- बालों की जड़ और स्कैल्प में लगाना ना भूलें।
- करीब आधे घंटे बाद बालों को केवल पानी से धो लें।
- हफ्ते में दो बार इस पेस्ट के उपयोग से आपके बालों की लंबाई बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें:ये आसान तरीके आपके लंबे बालों को बनाएंगे खूबसूरत
लंबे बालों के लिए आप ये उपाय आजमा सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों