झड़ते बालों की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय, आज ही आजमाएं

हेयर फॉल के कारण बालों की ग्रोथ रूक जाती है। मौसम और ड्राई बालों की वजह से हेयर फॉल की समस्या हो जाती है। खराब लाइफस्टाइल से लेकर खानपान में गड़बड़ी के कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। झड़ते बालों को रोकने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे एंटी-हेयर फॉल प्रोडक्ट के बजाय आप घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। बालों के लिए तेल से लेकर प्याज, तक फायदेमंद होता है।
अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आज इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आपके बाल हेल्दी हो जाएंगे और यह समस्या भी कम हो जाएगी।
क्या ग्रीन टी के उपयोग से कम हो सकता है हेयरफॉल?

ग्रीन टी शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर वेट लॉस में मदद करती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो बालों में ग्रीन टी का इस्तेमाल करना चाहिए। ग्रीन टी के उपयोग से बाल नेचुरली भी बढ़ने लगते हैं। (बालों की ग्रोथ के लिए क्या करें)
- एक कप पानी को सॉस पैन में गर्म कर लें।
- अब इसमें 2 ग्रीन टी बैग डालें।
- पैन का ढक्कन लगा लें।
- चाय को करीब 5 मिनट तक भिगने दें।
- अब पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- ग्रीन टी से बालों को रिंस करें। स्कैल्प और जड़ों को मसाज दें।
- करीब 1 घंटे बाद बालों को धो लें।
- हफ्ते में 2 बार यह प्रक्रिया दोहराएं।
क्या मेथीदाने के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम हो सकता है?
मेथी के दाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन बालों की ग्रोथ से लेकर मजबूत बनाने का काम करता है। अगर आपके बाल भी जरूर से ज्यादा झड़ने लगे हैं, तो बालों में मेथी दाने के उपयोग कर सकती हैं-
- 1 कप पानी में 2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रख दें।
- अगली सुबह मिक्सी में मेथी के दानों को पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को बालों में लगा लें।
इसे भी पढ़ें: Homemade Tips for Hair Fall in Hindi: बाल झड़ने की परेशानी को इन 5 तरीकों से करें दूर
झड़ते बालों की समस्या को कम कैसे करें?

बालों के लिए विटामिन-सी फायदेमंद होता है। विटामिन सी बालों की ग्रोथ में मदद करता है। बालों में आंवला के रस का इस्तेमाल किया जाता है। आंवला के उपयोग से डैंड्रफ से लेकर बाल लंबे होते हैं। झड़ते बालों की समस्या को कम करने के लिए भी आप आंवला के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं-
- आप बाजार से आंवाल पाउडर खरीद सकती हैं या घर पर भी आंवला सूखाकर बना सकती हैं।
- 1 चम्मच आंवला पाउडर में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।
- आंवला का गाढ़ा पेस्ट बना लें, ताकि यह बालों में अच्छे से लग जाए।
- बालों में आंवला का पेस्ट लगाएं और करीब 40 मिनट बाद माइल्ड क्लींजर से हेयर वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों की समस्या को कम करेंगे यह उपाय
बालों को झड़ने से कैसे रोकें?
- अगर आप बन, पोनीटेल और ब्रेड जैसे हेयरस्टाइल बनाती हैं, तो टाइट न बनाएं। लूज हेयरस्टाइल बनाएं। टाइट बालों की वजह से बाल टूटने लगते हैं।
- अक्सर हम हेयर वॉश करने के बाद बालों को तौलिया से रगड़ते हैं, ताकि बाल सूख जाए। ऐसा करने से बाल टूटना शुरू हो जाते हैं। इसके बजाय, बालों को हल्के हाथों से पोंछ लें।
- बालों को स्टाइल करने के लिए हीट मशीन का इस्तेमाल न करें। ये हीट टूल्स बालों को ड्राई बनाते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। इसके बजाय, नेचुरल तरीकों से बालों को स्टाइल करें।
- बालों को कंघी करने के लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें। बालों में समय-समय पर कंघी करें, ताकि आपके बाल सुलझे रहें। उलझे बालों के कारण बाल आसानी से टूटने लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।