विंटर में बालों की केयर करने के लिए बनाएं ये वीगन हेयर मास्क

ठंड के मौसम में हम सभी को रूखे व बेजान बालों की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। सबसे पहले तो ठंडी हवाओं के कारण स्कैल्प की नमी कहीं खो जाती है। इसके अलावा, ठंड में हम कैप व अन्य हेडगियर का इस्तेमाल करते हैं। इसका नेगेटिव असर भी बालों पर पड़ता है। इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि सर्दी के दिनों में बालों को अतिरिक्त पैम्पर किया जाए। इसके लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार हो सकता है।
हेयर मास्क ना केवल बालों को पोषण देते हैं, बल्कि उन्हें सिल्की और शाइनी भी बनाते हैं। अगर आप चाहें तो खुद घर पर ही ठंड के मौसम में वीगन हेयर मास्क बनाकर लगा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट कुछ ऐसे ही वीगन हेयर मास्क के बारे में बता रही हैं, जिनकी मदद से विंटर में आप अपने बालों का बेहतर ख्याल रख सकती हैं-
केले और बादाम के तेल से बनाएं मास्क
अगर ठंड के दिनों में आपके बाल रूखे व बेजान नजर आ रहे हैं तो केले और बादाम के तेल से मास्क बनाया जा सकता है। जहां केला बालों को नमी देकर उन्हें सॉफ्ट बनाता है, वहीं तेल से बालों को कंडीशन करने में मदद मिलती है। अगर आपके बाल बहुत अधिक डैमेज्ड हैं तो आप इस मास्क में एक चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 पका हुआ केला
- 2 बड़े चम्मच बादाम का तेल
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले केले को कांटे की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें।
- अब इसमें बादाम के तेल को मिक्स करें।
- अब आप अपने बालों को सेक्शन करें और इस पेस्ट को लगाएं।
- करीबन 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रहने दें।
- अंत में, गुनगुने पानी से बालों को क्लीन करें और फिर माइल्ड शैम्पू कर लें।
इसे भी पढ़ें : इस बिना केमिकल वाले काले पानी से मिलेगी बालों की समस्याओं से राहत, जानें बनाने का तरीका
बादाम के दूध और नारियल तेल से बनाएं मास्क
विंटर में स्कैल्प पर एक लेयर जम जाती है, जिससे खुजली की समस्या होती है। ऐसे में इस मास्क से आपको यकीनन फायदा मिलेगा। आप ओट्स, बादाम के दूध और नारियल तेल से मास्क तैयार करें। इस मास्क से विंटर हेयर फॉल की समस्या भी काफी हद तक दूर होती है।
आवश्यक सामग्री-
- आधा कप ओट्स
- 1 बड़ा चम्मच बादाम का दूध
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में ओट्स, बादाम का दूध और नारियल तेल मिक्स करें।
- अब आप अपनी स्कैल्प में इसे लगाएं और हल्की मसाज करें।
- करीबन 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- आखिरी में बालों को पानी से क्लीन करें और फिर माइल्ड शैम्पू करें।
जैतून का तेल और एलोवेरा से बनाएं मास्क
अगर आप विंटर में अपने बालों में खुजली या रूखेपन के कारण परेशान हैं तो ऐसे में आप जैतून के तेल और एलोवेरा से मास्क तैयार करंे। जहां जैतून का तेल बालों को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ उसमें एक शाइन एड करता है, वहीं एलोवेरा से स्कैल्प इरिटेशन को दूर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें : बिना केमिकल के अब घर पर ही बना सकते हैं काली मेंहदी, जानें आसान तरीका
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
- एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसका फ्रेश जेल निकालें।
- अब इसमें जैतून का तेल मिक्स करें।
- तैयार मास्क को अपने बालों पर लगाएं और करीबन 25-30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- आखिरी में, बालों को एक जेंटल शैम्पू की मदद से क्लीन करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।