Homemade Shampoo: घर पर बनाएं होममेड शैंपू, जानें बालों पर कैसे करेगा फायदा

बाल लंबे और शाइनी हम सभी को पसंद होते हैं। इसलिए जब भी बालों की ग्रोथ होने लगती है, तो हम एक ही चीज सोचते हैं कि बाल दोमुंहे नजर न आएं। इससे सभी चीजें खराब लगने लगती हैं। कई बार हम इसे रोकने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करने लगते हैं। इससे बाल हेल्दी दिखाई देते हैं, लेकिन स्कैल्प कमजोर हो जाता है। ऐसे में आप घर पर ही शैंपू को तैयार करें। इसे लगाएं और बालों को अच्छे से साफ करें। इससे बाल हेल्दी रहेंगे। इसके लिए आप चाहें तो किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं। इससे आपको शैंपू के सही इस्तेमाल का तरीका पता चल जाएगा।
शैंपू बनाने के लिए सामग्री

- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
- पानी- 2 कप
- मेथी दाना- 2 चम्मच
- कलौंजी- 1 चम्मच
- करी पत्ते
- चावल का पानी
- शिकाकाई
शैंपू बनाने का तरीका
- इसके लिए एक पैन में पानी डालें।
- जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें कलौंजी और मेथी दाना मिक्स करें।
- अब इसमें करी पत्ता डालें।
- इसके बाद इसे अच्छे से उबाल लें।
- फिर इसमें शिकाकई का रस डालें और अच्छे से पकने दें।
- जब ये पक जाएं तो छलनी से छानें। फिर ठंडा होने दें।
- इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर एक बोतल में भर लें।
इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Hair: फ्रीजी बालों के लिए एलोवेरा जेल से बना यह नुस्खा है कारगार, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका
इस तरह लगाएं शैंपू

- इसे आप नहाने के समय जैसे हर शैंपू लगाते हैं वैसे ही बालों में लगाएं।
- अच्छे से पूरे बालों में मसाज करें।
- फिर अपने बालों को पानी से साफ कर लें।
- इसे लगाने से आपके बालों की शाइन गायब नहीं होगी।
इस तरह से आप बाजार के शैंपू की जगह पर घर पर बने शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल अच्छे हो जाएंगे। साथ ही, ग्रोथ भी होने लगेगी। इसके साथ ही, आपको पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं करने पड़ेंगे। साथ ही, आपके बाल केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बच जाएंगे। साथ ही, आपको पार्लर जाकर इन्हें सही करवाने का ट्रीटमेंट अलग से नहीं लेना पड़ेगा। इसके अलावा आप चाहें तो एक बार एक्सपर्ट से राय लेकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शैंपू बदलने से नहीं चलेगा काम, डैंड्रफ कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।