Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Aloe Vera Gel On Hair: फ्रीजी बालों के लिए एलोवेरा जेल से बना यह नुस्खा है कारगार, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

बालों को मजबूती देने के लिए घरेलू नुस्खे बाहरी प्रोडक्ट्स से ज्यादा असरदार होते हैं। इसके लिए आप हेयर एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।  
Updated:- 2024-06-18, 17:45 IST
aloe vera gel for frizzy hair home remedy

बालों को घना और खूबसूरत बनाने के लिए आप और हम का ट्रीटमेंट लेते हैं। इसके लिए आजकल इन ट्रीटमेंट से ज्यादा घरेलू नुस्खों को आजमाना ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। बदलते मौसम और तेज गर्मी के कारण बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता है और इसी कारण बाल ड्राई होने लगते हैं। 

ड्राईनेस के कारण बालों में फ्रिजीनेस भी बढ़ जाती है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं कैसे आप घर बैठे एलोवेरा जेल की मदद से बालों में नई जान डाल सकती हैं और इन्हें मजबूती दे सकती हैं।

बालों की फ्रिजीनेस को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

aloe vera for hair care

  • एलोवेरा जेल
  • केले

केले को बालों में लगाने के फायदे

  • दो मुंहे बालों को कम करने में केला बेहद मददगार साबित होता है।
  • बालों में केले को लगाने से बाल स्मूथ और शाइनी होते है।
  • इसके इस्तेमाल से बालों में मौजूद फ्रिजीनेस भी कम होने लगती है।
  • केला बालों की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।

एलोवेरा जेल को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?

  • एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेटेड बनाने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो बालों को हर तरह के स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाता है।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए इन 2 तरीकों से घर पर बनाएं ये हेयर मास्क

बालों की फ्रिजीनेस को कम करने के लिए घरेलू उपाय क्या है?

home remedy for fizzy hair

  • सबसे पहले बालों की लेंथ केअनुसार 1 या 2 केले लें और मैश करके एक बाउल में डालें।
  • इसमें एलोवेरा के पौधे की पत्तियों में से जेल को निकालकर डालें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक में लगा लें।
  • 2 घंटों तक के लिए इस हेयर पैक को लगा रहने दें।
  • अब पानी और शैम्पू की मदद से बालों को धो लें।
  • बालों को धोने के बाद कंडीशनर और हेयर सीरम लगाना न भूलें।
  • इस तरह से आप हफ्ते में 2 बार आजमा सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से बालों का टेक्सचर पहले से अच्छा हो जाएगा और फ्रिजीनेस भी कम होगी।

यह भी पढ़ें- DIY Hair Mask: रूखे बालों को घना और मुलायम बनाने के काम आएगा यह हेयर मास्क

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको फ्रिजी बालों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।