दिवाली से पहले इस्तेमाल करें ये स्क्रब, निखर जाएगा आपका चेहरा

दिवाली का त्यौहार आने वाला है। इस दिन के लिए महिलाएं न जानें कितनी तैयारियां करती हैं। खासतौर पर अपने चेहरे पर ज्यादा ध्यान देती हैं। त्यौहार के खास मौके पर महिलाएं चाहती हैं कि वह सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय करती हैं। त्वचा के लिए स्क्रब काफी फायदेमंद होते हैं। इनके इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग होती है।
स्किन पर कॉफी लगाने से न केवल डेड स्किन रिमूव होती है, बल्कि त्वचा पर ग्लो भी आता है। वहीं शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जिससे स्किन सॉफ्ट हो जाती है।
कॉफी से बनाएं स्क्रब

आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप ग्राउंड कॉफी
- 1/2 दही या मिल्क
- 1 चम्मच शहद
स्क्रब बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1/2 कप ग्राउंड कॉफी, 1/2 दही और 1 चम्मच शहद डालें।
- अब एक चम्मच से सभी चीजों को मिलाएं।
- लीजिए बन गया आपको होममेड स्क्रब।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले साफ पानी से एक बार अपने चेहरे को साफ कर लें।
- इसके बाद त्वचा पर यह स्क्रब लगाएं।
- अब त्वचा को हल्के हाथों से रब कर लें।
- फिर करीब 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें:Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
ओट्स से बनाएं स्क्रब

आवश्यक सामग्री
- ½ केला
- 1 चम्मच ओटमील
बनाने का तरीका
- सबसे पहले केले को छिलकर इसे मैश कर लें।
- अब इसमें 1 चम्मच ओटमील डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- बन गया आपका ग्लोइंग स्किन के लिए स्क्रब।
इसे भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए ये होममेड स्क्रब घर में बनाएं, कुछ दिनों में दिखेगा असर
कैसे करें इस्तेमाल?
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- फिर त्वचा को कुछ देर जेंटली मसाज करते रहें।
- स्क्रब को सूखने दें। फिर 10 मिनट बाद मुंह धो लें।
स्क्रब लगाने के फायदे
- जो महिलाएं त्वचा पर स्क्रब लगाती हैं, उनका चेहरा साफ रहता है। फेस क्लीनिंग। के लिए स्क्रब से बेहतर कुछ नहीं है। साथ ही यह स्किन सेल्स को रिजेंरेट करता है, जिससे त्वचा पर मौजूद ब्लेमिश कम होने लगते हैं।
- स्क्रब लगाने से स्किन टेक्सचर में भी बदलाव आता है। इससे त्वचा सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है। इसलिए केवल त्यौहार पर ही नहीं आपको अपने स्किन केयर रुटीन में स्क्रब को जरूर शामिल करना चाहिए।
- ब्रेकआउट्स की समस्या को कम करने के लिए स्क्रब बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ कर पोर्स होने से रोकता है, जिससे ब्रेकआउट भी नहीं होते हैं।
- अगर आपके चेहरे पर मार्क्स हैं तो इसके लिए भी आप स्क्रब का उपयोग कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- स्क्रब का इस्तेमाल रोजाना ना करें। इससे स्किन डैमेज हो जाती है। इसलिए हफ्ते में एक से दो बार ही त्वचा पर स्क्रब लगाएं।
- स्क्रब करने से पहले मेकअप जरूर रिमूवर करें। अगर मेकअप हटाया नहीं गया तो इससे पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। इसलिए साफ चेहरे पर ही स्क्रब का उपयोग करें।
- स्क्रब करते वक्त त्वचा को रगड़े नहीं। अन्यथा, स्किन छिल सकती है। आपको हल्के हाथों से मसाज करनी चाहिए।
- अगर आप होममेड स्क्रब बना रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें की पाउडर दरदरा होना चाहिए। इसलिए मिक्सी में कम से कम एक बार जरूर पीस लें।
- स्क्रब लगाने के बाद स्किन को टोन करना ना भूलें। अगर आपके पास टोनर नहीं है तो आप खीरा या टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।