2 दिन में अनार और चीनी के होममेड स्क्रब से पाएं फेयर स्किन

अगर आप वर्किंग वूमेन हैं तो रोज ऑफिस जाने के लिए आपको मेकअप तो करना हो होता होगा। इसके अलावा आप ऑफिस जाने के दौरान धूप में ही निकलती होंगी क्योंकि ऑफिस का सामान्य समय 9 से 11 होता है और इस समय तक धूप कड़ी हो जाती है। धूप और मेकअप की वजह से आपकी स्किन बहुत खराब हो जाती है औऱ कई बार स्किन पर झाईयां भी पड़ जाती हैं जिससे स्किन काली दिखने लगती है।
इस काली स्किन को फिर से गोरा बनाने के लिए लड़कियां ना जाने कितने सारे ट्रिक्स आजमाती हैं और मार्केट के ब्यूटी प्रोडक्ट भी यूज़ करती हैं। जबकि इनसे कोई फायदा नहीं होता है। अगर रियल में फायदा चाहिए तो अनार और चीनी से बना ये स्क्रब इस्तेमाल करें।
अनार किस तरह फायदेमंद
स्वास्थ्य के लिए तो अनार के फायदों के बारे में आप जानती ही होंगी। लेकिन इसका बनाया हुआ पेस्ट भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी अनार को रोग नाशक और सुंदरता को बढ़ाने वाला फल माना गया है। अनार में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फॉलिक एसिड और कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं।
स्क्रब बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 चम्मच कोकोनट ऑयल
- आधा चम्मच शुगर
- 5 चम्मच अनार के दाने
- 2 चम्मच मलाई
इस तरह बनाएं स्क्रब
- यह स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को अच्छी तरह से पीस लें।
- एक कटोरी में पीसी हुई चीनी को लें और उसमें अनार को क्रश कर मिलाएं।
- अब इसमें नारयिल तेल और मलाई डालें।
- स्क्रब तैयार है।
इस तरह इस्तेमाल करें स्क्रब
- सबसे पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- अब हाथों में स्क्रब लें और फिर उसे चेहरे व गर्दन पर सर्कुलर मोशन में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- लगभग 10 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इससे स्किन के अंदर की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी। साथ ही स्किन में से डेड सेल्स भी साफ हो जाएंगे और चेहरे पर चमक आएगी।
- सप्ताह में 3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। दूसरे दिन से ही आपको इसका इफेक्ट चेहरे पर दिखने लगेगा।
स्क्रब के फायदे
इस स्क्रब से चेहरे के दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे और चेहरे पर निखार आता है। साथ ही स्किन भी हेल्दी बनती है। सप्ताह में कम से कम तीन बार इस स्क्रब का जरूरत इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।