herzindagi

कभी नहीं होंगी बूढ़ी... अगर नहीं करेंगी इन 4 चीजों का इस्तेमाल

हर महिला का ख्वाब होता है कि वह अपनी बढ़ती उम्र को रोक ले। आपका भी यही सपना होगा। अगर हां... तो आज से ये चार चीजें खाना बंद कर दें।  आप में से किसी को मीठा खाना बहुत पसंद होगा तो कोई अपने खाने में ऊपर से नमक जरूर लेता होगा। या फिर किसी को पार्टी में ड्रिंक करना बहुत पसंद होगा। अगर हां तो एक बार अपनी स्किन चेक कर लें। ये सारी चीजें आपके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां लाने का कारण होती हैं। जबकि आप कुछ चीजों को अपने खाने में से निकाल कर अपनी बढ़ती उम्र को रोक सकती हैं। तो अगर रहना है ताउम्र जवां तो आज से इन चार चीजों का सेवन करना बंद कर दें। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 27 Mar 2018, 12:03 IST

चीनी से होती हैं झुर्रियां

Create Image :

कुछ लड़कियों को चीनी अधिक खाने का शौक होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि चीनी अधिक खाने से झुर्रियां जल्दी हो जाती हैं। चीनी शरीर में कैलोरीज बढ़ाने के साथ ही स्किन के टेक्सचर को भी प्रभावित करती है। इसके अलावा शूगर के और कई सारे साइड इफेक्ट्स हैं जैसे माथे और आंखों के नीचे झुर्रियां होना और गालों पर धब्बे पड़ जाना। पिछले दिनों एक खबर सुर्खियां बनी थीं जिसमें एक महिला के बारे में दिया था। उस महिला ने तीस साल से चीनी ना खाते हुए अपनी बढ़ती हुई उम्र को रोक लिया था। इसलिए अगर स्किन को बनाना है खूबसूरत तो कम से कम मात्रा में चीनी लें। 

नमक दिखाता है चेहरे को बड़ा

Create Image :

मेरी दीदी अपने खाने में ऊपर से जरूर नमक लेती थी। चाहे खाने में नमक ज्यादा हो या कम, उसका ऊपर से नमक लेना जरूरी था। जिसके कारण उसे बीपी की समस्या रहती थी। लेकिन बीपी की समस्या के अलावा ज्यादा नमक से उसे एक और समस्या हो गई थी। वह थी चेहरे में सूजन।

क्योंकि नमक ज्यादा खाने पर स्किन फूल जाती है जिसका सबसे पहले असर चेहरे पर सूजन के रुप में दिखता है। हमारे आंखों के आस-पास की स्किन बहुत नाजुक होती है ज्यादा नमक खाने से उन पर सूजन आ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में 500 मि. ग्राम सोडियम काफी होता है। इससे ज्यादा नमक लेने पर आपका चेहरा सूजा हुआ और बड़ा नजर आएगा।

डेयरी प्रोडक्ट्स से होती हैं झुर्रियां

Create Image :

दूध से बने पदार्थों के आपने फायदे हो ते हैं लेकिन इसके नुकसान शायद ही आपने सुने होंगे। लेकिन इनके कुछ नुकसान भी है। दूध से बनी चीजें अधिक मात्रा में खाने से आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। इसके अलावा इससे आपके चेहरे पर ब्लेकहेड्स, धब्बे, झुरियां भी पड़ सकती हैं। इन सबसे बचने के लिए अधिक मात्रा में दूध से बनी चीजों का इस्तेमाल ना करें। खासकर रात को सोने से तीन घंटे पहले तो दूध बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए।

एल्कोहल है सबसे नुकसानदायक

Create Image :

इन सारी चीजों में एल्कोहल सबसे अधिक नुकसानदाक है। वैसे माना जाता है कि शराब स्किन के लिए फायदेमंद होती है लेकिन शराब के अधिक सेवन से चेहरे पर सूजन आ जाती है और उम्र से पहले झुर्रियों की समस्या हो जाती है। इसलिए अगर शराब पीने के का सेवन करते वक्त भी अपनी स्किन का ख्याल दिमाग में जरूर लेकर आएं।

तो अगर बढ़ती उम्र को रोकना चाहती हैं तो आज से ही चीनी, नमक, डेयरी प्रोडक्ट्स और शराब का सेवन बंद कर दें। 

कभी नहीं होंगी बूढ़ी... अगर नहीं करेंगी इन 4 चीजों का इस्तेमाल | these ingredients and habits are harming your skin | Herzindagi