पाना चाहती हैं एक्ने से छुटकारा? ट्राई करें प्लम से बने ये होममेड फेस पैक

त्वचा पर होने वाले कील-मुंहासों से परेशान हैं तो प्लम से बना इन होममेड फेस पैक को जरूर ट्राई करें।
Updated:- 2021-08-06, 23:16 IST
face pack for acne

प्लम ना सिर्फ हेल्दी फ्रूट है बल्कि बेहद स्वादिष्ट भी है। खट्टे और मीठे स्वाद से भरे प्लम के कई फायदे हैं, इसलिए लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। चेहरे की रंगत निखारनी हो या फिर उसे हेल्दी रखना हो, प्लम से बना फेस पैक एक बार जरूर ट्राई करें। बता दें कि अगर आपको एक्ने की समस्या है तो राहत पाने के लिए प्लम का फेस पैक बेहद फायदेमंद है।

बदलते मौसम में अक्सर कील-मुंहासों की समस्या शुरू हो जाती है, ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि प्लम से बने फेस पैक को ट्राई करना है। जिन महिलाओं की स्किन गर्मी में ऑयली और चिपचिपी हो जाती है, वह भी इस फेस को एक बार जरूर ट्राई करें। इससे आपकी त्वचा क्लीन और सॉफ्ट नजर आएगी।

मुंहासों के लिए बनाएं फेस पैक

plum and rose mask

गर्मियों में ऑयली स्किन की वजह से कील-मुंहासे हो रहे हैं तो इस फेस पैक को एक बार जरूर ट्राई करें। यह चेहरे को ठंडक पहुंचाता है। यही नहीं रोजाना इस फेस पैक को अप्लाई करने से त्वचा हेल्दी भी नजर आएगी।

सामग्री

  • प्लम फ्रूट- 1
  • गुलाम जल- 1 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच
  • दही- 1 चम्मच

विधि

  • गर्मियों में ऑयली स्किन की वजह से कील-मुंहासों की समस्या अक्सर बनी रहती है, तो ऐसे में आप प्लम से बने इस फेस पैक को ट्राई कर सकती हैं।
  • इसके लिए प्लम से बीज निकालकर उसके गूदे को एक बाउल में निकाल लें और उसे अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें गुलाब जल, दही, और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें।
  • एक्ने की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना इस फेस पैक को आप जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों का बेस्‍ट इलाज है रीठा, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

मुंहासों के दागों को दूर करने के लिए फेस मास्क

mask for acne

मुंहासों के दागों से छुटकारा पाने के लिए प्लम के फ्रूट में आपको सिर्फ एक चीज मिलाने की आवश्यकता है। रोजाना नहाने से पहले इस फेस मास्क को अप्लाई करें तो आपके सब दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

सामग्री

  • प्लम फ्रूट- 1
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच

विधि

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए प्लम फ्रूट के गूदे को निकालकर अच्छी तरह मैश कर लें और फिर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट से अपने चेहरे की मसाज करें। ध्यान रखें कि आपको हल्के हाथों से ही मसाज करनी है।
  • 10 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
  • कोशिश करें कि इस फेस मास्क को नहाने से पहले अपने फेस पर अप्लाई करें। मसाज करने के तुरंत बाद चेहरे पर साबुन या फिर फेस वॉश अप्लाई ना करें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर तुरंत निखार लाती हैं हल्‍दी, इस तरह बनाएं फेस पैक

बेसन और प्लम फ्रूट फेस पैक

plum homemade mask

डेड स्किन से निजात पाने और रंगत निखारने के लिए बेसन स्किन केयर रूटीन का मुख्य हिस्सा होता है। ऐसे में फेस पैक बनाने के लिए आप प्लम फ्रूट और बेसन को शामिल कर सकती हैं।

सामग्री

  • बेसन-1 चम्मच
  • चावल का आटा- 1/2 चम्मच
  • प्लम फ्रूट- 2

विधि

  • कील-मुंहासों के अलावा यह फेस पैक आपको डेड स्किन से भी राहत दिलाएगा। इसके लिए इन सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्स कर दें।
  • कोशिश करें कि प्लम के बीज को निकालकर मिक्सी में पीस लें। अब इसका पेस्ट बाकी इंग्रेडिएंट्स के साथ मिक्स करें।
  • फेस को पानी से क्लीन कर लें और फिर प्लम और बेसन से बने इस फेस मास्क को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • अप्लाई करने के बाद हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें और फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से साफ कर लें। आप हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।

प्लम से बना ये होममेड फेस पैक पूरी तरह से नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। साथ ही, आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।