फटी एड़ियों से हैं परेशान तो ट्राई करें ये 3 होममेड पैक, मिलेगा आराम

सर्दियों के मौसम में महिलाएं अपनी रूखी त्वचा को लेकर काफी परेशान रहती हैं। चेहरा ही नहीं बल्कि हाथ और पैरों की भी त्वचा फटने लगती हैं। नियमित क्रीम या फिर तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा बेहतर रहती हैं। हालांकि, सर्दियों में महिलाओं को सबसे ज्यादा फटी एड़ियों से परेशान होती हैं। इसकी वजह से ना सिर्फ उनके चलने में परेशानी होती है बल्कि यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता। विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन बी-3, विटामिन ई और विटामिन सी की कमी की वजह से एड़ियां फटती है, लेकिन इसके अलावा भी कई वजह होते हैं। गंदगी और खराब स्किन केयर रूटीन की वजह से भी एड़ियां फटती हैं।
फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए आप अपनी स्किन केयर रूटीन में होममेड पैक शामिल कर सकती हैं। इससे ना सिर्फ त्वचा सॉफ्ट रहेगी बल्कि एड़ियां फटने की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। खास बात है कि ये होममेड पैक घर में रखी हुई चीजों की मदद से तैयार किया जा सकता है।
एलोवेरा जेल से बनाएं पैक
एलोवेरा जेल से बने पैक पैरों पर अप्लाई करने से पहले स्क्रब जरूर करें। सबसे पहले पानी को हल्का गर्म कर अपने पैरों को कम से कम आधे घंटे के लिए सोक होने दें और फिर स्क्रब कर लें। इसके बाद एलोवेरा पैक लगाएं।
सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- ग्लिसरीन- 4 से 5 बूंद
- नारियल तेल - 2 चम्मच
विधि
- पैक बनाने के लिए एलोवेरा जेल में ग्लिसरीन और नारियल तेल को मिक्स कर दें। एलोवेरा जेल की जगह आप चाहें तो उसके पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- एड़ियों को स्क्रब करने के एलोवेरा के पैक को लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 15 मिनट बाद इसे कपड़े से साफ करने के बजाए एड़ी और पैरों को उससे अच्छी तह मालिश कर लें।
- एलोवेरा पैक स्किन में आसानी से अब्सॉर्ब हो जाएगा, ऐसे में उन्हें पानी से साफ करने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए घर पर ही बनाएं बॉडी लोशन, जानिए कैसे
शहद और टी ट्री ऑयल से बनाएं पैक
कुछ महिलाएं अपनी स्किन केयर रूटीन में टी ट्री ऑयल को जरूर शामिल करती हैं, लेकिन अगर आपको इससे स्किन में किसी तरह की परेशानी शुरू होती है, तो इसका इस्तेमाल ना करें। स्किन के लिए टी ट्री ऑयल काफी फायदेमंद माना जाता है।
सामग्री
- शहद- 1 चम्मच
- टी ट्री ऑयल- 2 से 3 बूंद
- नारियल तेल- 1 चम्मच
विधि
- शहद, टी ट्री ऑयल और नारियल तेल को अच्छी तरह मिक्स कर दें। पैरों को स्क्रब और साफ करने के बाद इस पैक को एड़ियों पर अप्लाई कर दें।
- 15 से 20 मिनट तक पैक को पैरों पर लगाए रखें। 20 मिनट बाद टॉवेल को गीला कर पोंछ लें, इसके बाद लाइट मॉइश्चराइजर क्रीम अप्लाई कर लें।
इसे भी पढ़ें: आईशैडो के भी होते हैं डिफरेंट टाइप, जानें किसकी क्या है खासियत
ओट्स और ऑलिव ऑयल से बनाएं पैक
फेस पैक और स्क्रबिंग के लिए ओट्स का इस्तेमाल महिलाएं अक्सर करती हैं। ऐसे में फटी एड़ियों के लिए ओट्स और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर पैक तैयार कर सकती हैं। आप चाहें तो एड़ियों को इससे स्क्रब भी सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-
सामग्री
- ओट्स- 2 कप
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
- नारियल तेल- 1 चम्मच
विधि
- होममेड पैक बनाने के लिए एक बाउल में ओट्स, ऑलिव ऑयल और नारियल तेल तीनों को अच्छी मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसकी कंसिस्टेंसी बनाए रखने के लिए थोड़ा पानी भी मिक्स कर सकती हैं।
- पैरों को साफ करने के बाद ओट्स से बने पैक को लगा लें और फिर करीब 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ कर लें।
- इसके बाद टिश्यू पेपर या फिर किसी साफ कपड़े से पोंछ लें। कोशिश करें कि मसाज 4 से 5 मिनट तक करें, इससे डेड सेल हट जाएंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।