Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

Homemade Oil: हेयर फॉल रुकेगा, सफेदी भी कम होगी; घर पर सिर्फ 20 रुपये में बनाएं तेल

आजकल महिलाएं बालों के झड़ने, पतले होने और सफेद होने से परेशान रहती हैं। इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट नारियल तेल, मेथी और रोजमेरी से बने प्राकृतिक होममेड तेल की विधि बता रही हैं, जो बालों को मजबूत करके इन समस्याओं को दूर कर सकता है।
Updated:- 2026-05-05, 12:07 IST
homemade oil to control premature greying

आजकल ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं बालों के झड़ने, पतले होने और समय से पहले सफेद होने की समस्या से परेशान रहती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए वे महंगे तेल, शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं, साथ ही पार्लर में जाकर कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट भी कराती हैं। हालांकि, इन ट्रीटमेंट्स का असर अक्सर कुछ समय तक ही रहता है और कई बार केमिकल्स बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

ऐसे में कई महिलाएं नेचुरल और घरेलू उपायों की ओर रुख करती हैं, जो सुरक्षित होने के साथ-साथ लंबे समय तक फायदा भी देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम समय-समय पर स्किन और हेयर केयर से जुड़े आसान और असरदार उपाय आपके साथ शेयर करते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे होममेड हेयर ऑयल के बारे में बता रहे हैं, जो पूरी तरह नेचुरल चीजों से तैयार होता है। यह तेल बालों को जड़ों से पोषण देकर मजबूत, घना और लंबा बना सकता है। इस खास हेयर ऑयल के बारे में जानकारी हमें न्यूट्रिशन एक्सपर्ट किरण कुकरेजा ने दी है।

homemade oil for premature greying

होममेड तेल की सामग्री

  • नारियल तेल- 250 मिली
  • मेथी दाना- 4 बड़े चम्मच
  • कलौंजी- 2 बड़े चम्मच
  • ड्राई रोजमेरी- 3 बड़े चम्मच

होममेड तेल की विधि

  • एक पैन में सभी चीजें डालें।
  • धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक उबालें।
  • जब तेल अच्छी तरह पक जाए, तब गैस बंद करें।
  • ठंडा होने पर छानकर एक साफ बोतल में भर लें।
  • यह तेल आप 2-3 महीने तक स्टोर कर सकती हैं।
  • हफ्ते में 2-3 बार हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर लगाएं।
  • फिर 5-10 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें।
  • तेल को 1-2 घंटे या रातभर लगाकर रखें, फिर माइल्ड शैंपू से धोएं।

homemade oil to control hair fall

होममेड तेल के फायदे

  • बालों की जड़ों को मजबूत करता है।
  • हेयर फॉल को कम करता है।
  • बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
  • बालों के समय से पहले सफेद होने से बचाता है।
  • डैंड्रफ और स्कैल्प ड्राईनेस कम करता है।
  • बालों को सॉफ्ट, शाइनी और हेल्दी बनाता है।

होममेड तेल में मौजूद चीजों के फायदे

होममेड तेल में मौजूद चीजों का मिश्रण बालों को अंदर से पोषण देता है और बालों को हेल्दी, मजबूत और शाइनी बनाता है।

  • नारियल तेल- यह तेल बालों के लिए सबसे अच्‍छा माना जाता है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और ड्राईनेस को कम करता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स बालों को मजबूत बनाते हैं, जिससे हेयर फॉल कम होता है। साथ ही यह बालों को स्‍मूथ और शाइनी बनाता है।
  • मेथी- ये छोटे बीज प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो हेयर फॉल को कम करते हैं। मेथी के बीज स्‍कैल्‍प को हाइड्रेट रखते हैं और डैंड्रफ की समस्‍या को कम करते हैं। रेगलुर इस्‍तेमाल से बालों की ग्रोथ अच्‍छी होती है और बाल घने और मजबूत बनते हैं।
  • कलौंजी- कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। यह हेयर फॉल को कम करते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। रेगुलर इस्‍तेमाल से स्‍कैल्‍प हेल्‍दी रहता है और समय से पहले बाल सफेद नहीं होते हैं।

dry rosemary for hair fall

  • रोजमेरी की पत्तियां- रोजमेरी बालों के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करती है। यह स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है और बाल मजबूत बनते हैं। साथ ही इसकी सूखी पत्तियां हेयर फॉल को कम करती है और बालों को घना बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Oil: महंगे प्रोडक्ट्स को फेल कर सकता है ये देसी तेल, बालों को लंबा करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- Long Hair: नारियल के तेल में बस 1 चम्‍मच यह चीज मिलाकर बालों में लगाएं, कमर तक लंबे हो सकते हैं आपके बाल

यह होममेड तेल हेयर फॉल को रोककर बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाता है, लेकिन इसे इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें, क्‍योंकि हर किसी का स्‍कैल्‍प नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

FAQ
नारियल तेल बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?
यह बालों को गहराई से पोषण देता है, ड्राईनेस कम करता है और बालों को मजबूत व शाइनी बनाता है।
मेथी दाना बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है?
मेथी में प्रोटीन होता है, जो बालों को टूटने से बचाता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।