Long Hair: नारियल के तेल में बस 1 चम्मच यह चीज मिलाकर बालों में लगाएं, कमर तक लंबे हो सकते हैं आपके बाल

Long Hair Ke Liye Gharelu Nuskhe: आजकल महिलाओं की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि वे अपनी केयर करने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाती हैं। खासतौर, सबसे ज्यादा बालों की केयर को नजरअंदाज किया जाता है। वहीं जब बात खूबसूरत दिखने की आती है, तो हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे हों। कुद कंधे तक लंबे बाल करके खुश हो जाती हैं, तो किसी-किसी को कमर तक लंबे बाल पसंद होते हैं। हालांकि, बालों की ठीक से केयर न की जाए तो कमर तक बालों को लंब करना नामुमकिन है। ऐसे में हम आज आपको एक बाहुत ही साधारण तरीका बताने जा रहे हैं, जिसमें कम खर्च में ही घर पर एक ऐसा तेल बन जाएगा, जो आपके बालों की ग्रोथ और लेंथ दोनों को बढ़ाएगा। इस तेल को बनाने की जानकारी हमें दिल्ली शहादरा स्थित कलर्स सैलून की ओनर रेनी महेश्वरी दे रही हैं। रेनू हमें इस तेल के लिए आसान सामाग्री और बनानी की सरल विधि बता रही हैं।
तेल बनाने की सामग्री
- 1 कटोरी नारियल का तेल
- 1/2 कटोरी कलौंजी का तेल
- 2 बड़े चम्मच प्याज का रस
तेल बनाने की विधि
- सबसे पहले नारियल के तेल में कलौंजी का तेल मिक्स करें और फिर प्याज का रस निकाल कर इसमें मिला दें।
- अब आपको कम से कम 30 मिनट तक इस तेल को पकाना है। जब तेल पककर गाढ़ा हो जाए, तब इसे ठंडा करें।
- जब तेल ठंडा हो जाए, तो उसे एक कांच की शीशी में भर लें। आप इस तेल को कम से कम 1 महीना स्टोर करके रख सकती हैं।
- हफ्ते में दो बार इस होममेड स्पेशल तेल से बालों की डीप मसाज करने से आपको महीने भर में ही बहुत अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है।
कैसे लगाएं यह स्पेशल होमेड तेल
इस तेल को बाालें में लगाने के लिए आपको तीन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा -
- सबसे पहले बालों में शैंपू करें और बालों को अच्छी तरह से नेचुरली सुखा लें। शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर या फिर किसी भी तरह का केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं है।
- अब आप नारियल और कलौंजी के तेल के मिश्रण से तैयार इस स्पेशल हेयर ऑयल को बालों की जड़ों में लगाएं और कम से कम 10 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें।
- अब आपको एक टॉवल को गर्म पानी में डिप करना है और फिर उसे निचोड़ कर बालों में 5 मिनट के लिए बांध लेना है। बालों को तेल सहित सूखने दें। ऐसा करने से तेल आपके बालों की जड़ों तक में चला जाएगा। इसके बाद बालों को सूखने दें और पूरे दिन तेल को बालों में ही रहने दें।
यह भी पढ़ें- Long Hair: नारियल के तेल में बस मिलाएं 1 चीज, मेरे जैसे आपके भी बहुत जल्दी लंबे होने लगेंगे बाल
बालों के लिए नारियल तेल के फायदे
- नारियल का तेल बालों के लिए सबसे बेसिक और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। बालों को डीप नरिशमेंट देने के लिए नारियल के तेल से बेस्ट और कुछ भी नहीं है। खासतौर पर बाल फ्रिजी हैं या फिर ड्राई और डल हैं, तो इस तेल से बेहतर उपाय आपके लिए कुछ और नहीं हो सकता है। इस तेल को इस्तेमाल करने से बालों में सॉफ्टनेस और शाइन भी आती है।
- नारियल तेल का नियमित इस्तेमाल करने से बालों का टूटना और झड़ना कम होता है। यह स्कैल्प को हेल्दी रखता है और डैंड्रफ की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। अगर आप लंबे और घने बाल चाहती हैं, तो नारियल तेल से आपको हफ्ते में दो बार डीप मसाज जरूर करनी चाहिए।
बालों के लिए कलौंजी तेल के फायदे
- कलौंजी का तेल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह हेयर शाफ्ट को मजबूत बनाता है, जिससे हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं और उनका वॉल्यूम दिन पर दिन कम होता जा रहा है, तो कलौंजी तेल उन्हें मोटा और हेल्दी बनाने में मदद करता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है।
- इसके अलावा, कलौंजी तेल में नेचुरल मेलेनिन होता है, बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है। यह तेल बालों की फ्रिजीनेस को कम करता है। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बाल ज्यादा स्मूद, शाइनी और मैनेजेबल हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Long Hair: 30 दिन में हो सकती है जबरदस्त हेयर ग्रोथ, बस रोज रात में करें यह काम
यदि आप हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करती हैं, तो आपके बालों की लेंथ भी बढ़ेगी और नए बालों की ग्रोथ भी होगी। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
- बालों को साफ करके स्कैल्प में तेल लगाएं, 10 मिनट मसाज करें और फिर गर्म तौलिया लपेट लें, इससे तेल जड़ों तक अच्छी तरह पहुंचता है।
- क्या यह तेल हर हेयर टाइप के लिए सही है?
- हाँ, यह तेल ड्राई, फ्रिजी और नॉर्मल सभी प्रकार के बालों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ऑयली स्कैल्प वाले लोग कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
- क्या इस तेल से डैंड्रफ की समस्या कम होती है?
- नारियल तेल स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है और कलौंजी तेल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से डैंड्रफ कम करने में मदद करता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।