सफेद बालों के लिए ये होममेड हेयर ऑयल होंगे असरदार

सफेद बाल एक आम समस्या बन चुकी है। पुराने जमाने में कहा जाता था कि बुढ़ापे में ही बाल सफेद होते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल कम उम्र में ही महिला हो या पुरुष सभी के बाल सफेद होने लगे हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो उनके बालों को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं।
जब शरीर में मेलानिन की मात्रा कम होने लगती है तो बाल सफेद होने लगते हैं। इसलिए आपको लाइफस्टाइल पर भी खास ध्यान देना चाहिए। हालांकि, आप घर पर बने तेल का इस्तेमाल करके भी इस समस्या से निजाप पा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको होममेड हेयर ऑयल बनाना सिखाएंगे। चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है सफेद बालों के लिए तेल।
नारियल का तेल और करी पत्ता
आवश्यक सामग्री
- मुट्ठी भर करी पत्ता
- 3 बड़े चम्मच कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में करी पत्ता और नारियल के तेल को गर्म करें।
- इसे तब तक गर्म करते रहें जब तक कि यह तेल काला न हो जाए।
- लीजिए तैयार है आपको सफेद बालों के लिए होममेड हेयर ऑयल।
लगाने का तरीका
- अब तेल को अपने बालों में अच्छे से लगाकर मालिश करें।
- इस तेल को बालों में 1 घंटे तक लगा रहने दें।
- फिर शैंपू से अपने बालों को अच्छे से धो लें।
- इस तेल को हफ्ते में कम से कम 2-3 बार लगाएं।
ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1 चम्मच कैस्टर ऑयल
बनाने का तरीका
- बस एक बाउल में बराबर मात्रा में तेल को मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड हेयर ऑयल।
लगाने का तरीका
- इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगा लें।
- करीब आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से सिर धो लें।
- रोजाना इस तेल का इस्तेमाल करें।
- इस तेल को लगाने से सफेद बाल की समस्या कम हो जाएगी। (ड्राई और फ्रिजी हेयर के लिए हेयर मास्क)
इसे भी पढ़ें:सफेद बालों से कैसे छुटकारा पाएं, जानें इसके सरल उपाय
नारियल तेल और भृंगराज पाउडर
भृंगराज पाउडर में कईऔषधीय गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इसका इस्तेमाल चेहरे और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। इससे बाल काले होने लगते हैं और रूसी भी कम हो जाती है।
आवश्यक सामग्री
- 3 चम्मच भृंगराज पाउडर
- 4 बड़े चम्मच कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल
बनाने का तरीका
- एक पैन में भृंगराज पाउडर और नारियल का तेल डालें।
- इसे एक मिनट के लिए गर्म करें।
- लीजिए बन गया आपका सफेद बालों के लिए तेल।(हेयर कलर आईडियाज के बारे में जानें)
इसे भी पढ़ें:सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए इन होममेड हेयर पैक का करें इस्तेमाल
लगाने का तरीका
- इस तेल से सिर की अच्छे से मसाज करें।
- करीब आधे घंटे बाद शैंपू से अपने बालों को धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल करें।
- कुछ हफ्तों में फर्क आपको साफ नजर आने लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।