Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूर ट्राई करें नीम का होममेड हेयर मास्क

अगर आप बालों में ग्रोथ लाना चाहती हैं तो घरेलू नुस्खे के रूप में नीम का कई तरह से इस्तेमाल करके बालों की ग्रोथ बढ़ा सकती हैं। 
Updated:- 2021-08-22, 13:00 IST
neem for hair growth

आजकल बालों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है बालों के झड़ने की समस्या। खासतौर पर लड़कियां बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं। कई हेयर ग्रोथ ट्रीटमेंट्स और कई घरलू नुस्खों का सहारा लेती हैं। लेकिन कई बार ये नुस्खे कारगर साबित नहीं होते हैं और बालों का झड़ना कम होने के बजाय बढ़ जाता है।

बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे किसी लंबी बीमारी से शरीर में पोषक तत्वों की कमी, किसी गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना या खान-पान का उचित ध्यान न रखना जैसे कई कारण अनायास ही बालों के झड़ने का कारण बनते हैं और बालों की ग्रोथ कम होने लगती है। बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कई घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे ही घरेलू नुस्खों में से एक है नीम का बालों में इस्तेमाल। नीम की पत्तियों को बालों में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानें कैसे इसके इस्तेमाल से बालों को खूबसूरत बनाया जा सकता है।

नीम की पत्तियों के बालों के लिए फायदे

neem for hair fall

नीम की उच्च फैटी एसिड सामग्री स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। एक स्वस्थ स्कैल्प स्वस्थ बालों के लिए प्रमुख आवश्यकताओं में से एक है। इसलिए नीम की पत्तियां बालों के विकास के लिए प्रभावी रूप से काम करती हैं। खासतौर पर ये पत्तियां उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हैं जो खासतौर पर गंजेपन की समस्या से परेशान हैं। दरअसल,अतिरिक्त सीबम का उत्पादन भी स्कैल्प के छिद्रों को बंद करके बालों के झड़ने को ट्रिगर कर सकता है। क्लॉगिंग बालों को स्कैल्प पर सूजन को जन्म देती है जो आपकी जड़ों को नुकसान पहुंचाती है। नीम के पानी से बालों को धोने से सिर की त्वचा साफ होती है। नीम की पत्तियां बालों के बंद रोमछिद्रों को साफ करती हैं और बालों के विकास को बढ़ावा देती हैं। नीम की पत्तियों के पेस्ट को बालों में इस्तेमाल किया जा सकता है या इसके रस से बालों की मसाज करने से बालों की ग्रोथ बढ़ाई जा सकती है।

इसे जरूर पढ़ें:बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए इस तरह इस्तेमाल करें अंडे के छिलके, ट्राई करें ये हेयर पैक

नीम के तेल से मालिश

neem oil massage

हेयर फॉल की समस्या होने पर बालों में नीम के तेल से मसाज करना एक प्रभावी नुस्खा है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि नीम के तेल (घर पर बनाएं नीम का तेल) से सिर की मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता है जो बालों की ग्रोथ रेट बढ़ाने में मदद करता है। आप प्रभावी परिणामों के लिए अपने किसी भी पसंदीदा वाहक तेल जैसे जैतून, नारियल,सरसों,आदि के साथ नीम के तेल को भी मिला सकते हैं। इसका तेल तैयार करने के लिए आवश्यक तेल और नीम के तेल की बराबर मात्रा लेकर बालों में अच्छी तरह से उंगलियों की सहायता से मसाज करें। बालों को शॉवर कैप से ढक लें और बालों में इसका प्रभाव अच्छी होने दें। लगभग एक घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें। बालों का झड़ना कम करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल एक प्रभावी नुस्खा है और ये बालों के विकास के लिए प्रभावी रूप से काम करता है।

नीम की पत्तियों का हेयर मास्क

आवश्यक सामग्री

  • नीम की पत्तियां - 250 ग्राम
  • पानी -आवश्यकतानुसार

बनाने और इस्तेमाल का तरीका

neem powder mask

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को धूप में सुखाकर मिक्सी में पाउडर बना लें।
  • तैयार पाउडर में आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
  • बालों ओर हेयर मास्क के इस्तेमाल से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें।
  • बालों की स्कैल्प में मसाज करते हुए बालों की टिप्स तक हेयर मास्क अच्छी तरह से अप्लाई करें।
  • बालों को शॉवर कैप से ढक लें। इस हेयर मास्क को बालों में 30 मिनट तक लगाए रखें।
  • 30 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार बालों में करें।

इसे जरूर पढ़ें:चावल के पानी के साथ आलू का रस मिलाकर धोएं बाल, मिलेंगे ये फायदे

नीम का बालों में किसी भी रूप में इस्तेमाल प्रभावी रूप से काम करता है और बालों का झड़ना कम करके बालों के विकास में सहायता करता है। लेकिन इसका बालों में इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें और विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।