बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए इस तरह इस्तेमाल करें अंडे के छिलके, ट्राई करें ये हेयर पैक

अंडा प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है। प्रोटीन के अलावा इसमें कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कई लोग सुबह-सुबह अपने ब्रेकफास्ट में अंडा सर्व करते हैं, लेकिन सेहत के अलावा यह बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यही नहीं अंडे के साथ-साथ इसके छिलके भी स्किन और बालों के लिए अच्छे माने जाते हैं। यही वजह कि इसे अलग-अलग तरीके से अपने ब्यूटी केयर रूटीन में शामिल किया जाता हैं। अगर आप भी अंडे के छिलकों का इस्तेमाल त्वचा या फिर बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करना चाहती हैं तो सबसे पहले इसका पाउडर बना लें।
अंडे के छिलके का पाउडर बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसे धूप में अच्छी तरह सुखाना होगा और फिर मिक्सर में डालकर इसे पीस लें। अब यह पाउडर लंबे समय तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है। बालों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अंडे का छिलका बेहद प्रभावी होता है। मानसून में ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि उनके बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं, इस तरह की परेशानी का सामना अगर आप भी कर रही हैं तो हम बता रहे हैं कुछ हेयर पैक्स जो आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
बालों के अच्छे ग्रोथ के लिए हेयर पैक

बारिश के मौसम में आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो इस हेयर पैक को जरूर ट्राई करें। यह बालों की ग्रोथ में ना सिर्फ तेजी लाएगा बल्कि बाल झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाएगा। आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं हेयर पैक।
सामग्री
- अंडे के छिलके का पाउडर- 2 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
विधि
- अंडे के छिलकों का पाउडर और दही को एक साथ मिक्स कर दें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने बालों में लगाएं। लगाने के बाद करीब 45 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद शैंपू से अपने बालों को धो लें। बाल फ्रिजी और सख्त है तो इस हेयर पैक को हफ्ते में एक बार जरूर ट्राई करें।
- नियमित इस हेयर पैक को ट्राई करेंगी तो आपके बालों में वॉल्यूम आएगा और शाइन भी बढ़ जाएगी।
इसे भी पढ़ें: डार्क एंकल बोन की समस्या से हैं परेशान तो ये घरेलू नुस्खे आजमाएं
ऑयली स्कैल्प के लिए हेयर पैक

अंडे के छिलके में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। यह आपके बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है, जिससे वह टूटते नहीं है। दरअसल ऑयली स्कैल्प होने की वजह से बाल जड़ से निकलने लगते हैं। ऐसे में इस हेयर पैक को आप ट्राई कर सकती हैं।
सामग्री
- अंडे के छिलके का पाउडर- 3 से 4 चम्मच
- अंडे का सफेद हिस्सा- 2
विधि
- आप अपने बालों के अनुसार अंडे के छिलकों या फिर अंडे के सफेद हिस्सों को बढ़ा सकती हैं।
- दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने बाद एक फाइन पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि अधिक गीला और टाइट ना हो बल्कि नॉर्मल थिक पेस्ट बनना है।
- अब इसे अपने बालों के स्कैल्प में लगा लें और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें:सुबह उठते ही चेहरे पर दिखती है सूजन तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, तुरंत मिलेगी राहत
ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए हेयर पैक

बारिश के पानी में नहाने के बाद आपके बाल फ्रिजी और ड्राई नजर आ रहे हैं तो आप इस हेयर पैक को ट्राई करें। मानसून में यह हेयर पैक आपके बालों को नॉरिश करेगा, जिससे यह पहले की तुलना में ज्यादा शाइन करेंगे।
सामग्री
- अंडे के छिलके का पाउडर-2 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 2 से 3 चम्मच
विधि
- इन दोनों इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे बालों में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 20 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से सिर्फ रिंस कर लें। अगले दिन अपने बालों को शैंपू से धो लें।
- हालांकि, इस हेयर पैक को रात में लगाने की कोशिश ना करें, क्योंकि सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
- हफ्ते में एक बार आप इस हेयर पैक को ट्राई जरूर करें।
अंडे के छिलके से बना ये हेयर पैक पूरी तरह से नेचुरल है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अगर आपको इन हेयर पैक को लगाने में किसी तरह की परेशानी नजर आए तो तुरंत लगाना बंद कर दें।उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ब्यूटी से जुड़े ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।