Homemade Toner: सर्दियों में चेहरे की चमक लौटाएंगे 4 देसी टोनर, घर पर बनाना है बेहद आसान

सर्दियाें में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत तो स्किन के ड्राई होने से होती है। दरअसल, ठंडी हवाएं, नमी की कमी और गरम पानी के इस्तेमाल से हमारी स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है। इससे हमारी स्किन खिंची-खिंची और बेजान नजर आने लगती है। कई बार अच्छा मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।
इसकी एक बड़ी वजह है कि हम CTM रूटीन यानी क्लेंज, टोन और मॉइश्चराइज को सही तरीके से फॉलो ही नहीं कर पाते हैं। अगर आप टोनर का इस्तेमाल करेंगी तो आपकी ये दिक्कत जरूर दूर हो जाएगी। अच्छी बात ये है कि आप महंगे दामों में बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही देसी टोनर बना सकती हैं। यहां हम आपको 4 तरह के देसी टोनर को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

दूध और गुलाब जल टोनर (Milk and Rose Water Toner)
दूध न केवल हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसमें मौजूद नेचुरल फैट स्किन को भी पोषण देता है। वहीं गुलाब जल स्किन को फ्रेश रखता है। इसे बनाना भी आसान है। कच्चा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिला लें। इसे रात में सोने से पहले ही लगा लें। इससे ये टोनर रातभर में अपना काम कर देगा। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- नींबू का रस और गुलाब जल से ऐसे बनाएं खास टोनर, सर्दियों में स्किन को करेगा मॉइश्चराइज
एलोवेरा जेल टोनर (Aloe Vera Gel Toner For Sry Skin)
एलोवेरा हमारी स्किन के लिए वरदान है। ये सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाता है। अगर इसका टोनर चेहरे पर लगाएंगी तो रेडनेस भी कम होगी। इसे बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच गुलाब जल मिला लीजिए। स्प्रे या कॉटन से चेहरे पर रात में लगाएं।
चावल के पानी का टोनर (Rice Water Toner For Winter Skin)
चावल का पानी स्किन को निखारने का काम करता है। अगर आप सर्दियों में इसका इस्तेमाल करती हैं तो स्किन बहुत ही सॉफ्ट रहती है। जब भी आप खाने में चावल बनाएं तो उसे धोने के बाद बचा हुआ पानी छानकर रख लें। इसे आप दिनभर में एक बार चेहरे पर लगा सकती हैं।
गुलाब जल और ग्लिसरीन टोनर (Rosewater and Glycerine Toner)
अगर सर्दियों में आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है तो गुलाब जल और ग्लिसरीन टोनर आपके काम का होगा। गुलाब जल स्किन को सॉफ्ट बनाएगा और ग्लिसरीन नमी को लॉक करने में मदद करती है। 40 एमएल गुलाब जल में पांच एमएल ग्लिसरीन मिला लें। अब दिन में दो बार चेहरे को साफ कर इस टोनर को लगाएं।
यह भी पढ़ें- Long Hair Tips: टूटते बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 ग्रीन इंग्रीडिएंट्स, रातों-रात दिखेगा असर
-1768472505429.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान (Tips to use face toner)
- टोनर हमेशा क्लीन फेस पर ही लगाएं
- होममेड टोनर तीन-चार दिन से ज्यादा न स्टोर करें
- एलर्जी हो तो इस्तेमाल न करें
- टोनर लगाते समय बहुत ज्यादा चेहरे को रगड़े नहीं
ताे अगर आप भी सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो ये देसी टोनर आपके काम आ सकते हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होने के साथ-साथ ग्लाेइंग भी नजर आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।