Homemade Hair Mask: घर पर रखी इन चीजों से बनाएं हेयर मास्क, हेल्दी दिखेंगे बाल

बालों को हेल्दी रखने के लिए हमेशा जरूरी होता है कि आप अपने बालों को समय-समय पर ट्रीटमेंट दें ताकि वो बेजान और रूखे नजर न आए। इसके लिए आपको बाजार में मिलने वाले हेयर मास्क को लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लगाने से आपके बाल नेचुरली हेल्दी रहते हैं साथ ही केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करना पड़ता है। इसके लिए आप घर पर रखे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके हेयर मास्क तैयार करें उसे अपने बालों में अप्लाई करें। चलिए बताते हैं आपको कौन से हेयर मास्क को लगाना चाहिए।
दही और शहद का हेयर मास्क

अगर आपके बाल ड्राई हो गए हैं तो इसके लिए आप दही और शहद से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है जो बालों को पोषण देता है। वहीं शहद में एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो बालों को सिल्की बनाते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए सबसे पहले आपको बालों को अच्छे से कॉम्ब करना है।
- फिर एक कटोरी में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाना है।
- इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
- अब इसे अपने बालों में पार्टिशन करके लगाना है और अच्छे से मसाज करना है।
- फिर इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगे रहने देना है।
- इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लें।
- इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा। इसी के साथ वो हेल्दी नजर आएंगे। (हेयर केयर टिप्स)
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
एलोवेरा जेल और दही हेयर मास्क

एलोवेरा जेल बालों के लिए अच्छा होता है ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं और उन्हें हेल्दी रखते हैं। इसका इस्तेमाल भी आप हेयर मास्क बना सकती हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए आपको पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल निकालना है।
- फिर इसमें दही को एड करें।
- इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और बालों में अप्लाई करें।
- अब इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- फिर शैंपू से बाल साफ कर लें।
- अच्छे से ड्राई करें और फिर कॉम्ब करें।
- इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे, साथ ही सॉफ्ट सिल्की नजर आएंगे। (शाइनी हेयर)
इसे भी पढ़ें: रोजाना इस तरह करें बालों की देखभाल
इन चीजों की मदद से आप घर पर हेयर मास्क बना सकती हैं। इससे आपके बाल हेल्दी भी रहेंगे। साथ ही उनकी ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी। लेकिन इसका असर होने में कुछ समय लगेगा।
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।