DIY: गुड़हल के फूल से बने इन होममेड फैसपैक्स से पाएं सेलेब्रिटीज़ जैसी ग्लोइंग स्किन

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए गुड़हल के फूल से बने इन फेस पैक्स का इस्तेमाल करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-01-14, 19:00 IST
main beauty

वैसे तो गुड़हल के फूल का प्रयोग कई तरह से सौंदर्य को निखारने के लिए किया जाता है जैसे बालों की खूबसूरती बढ़ाने में और डैंड्रफ से छुटकारा पाने में, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लग जाएंगे।

गुड़हल और लैवेंडर का मास्क 

गुड़हल में त्वचा के लिए कई गुण होते हैं जो त्वचा की खूबसूरती निखारते हैं और इसी तरह लैवेंडर भी त्वचा की रंगत बढ़ाता है। लैवेंडर और गुड़हल से बना यह फेस मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और त्वचा में चमक भी लाता है।

आवश्यक सामग्री 

inside

  • गुड़हल के फूल का पाउडर - 1 टी स्पून   
  • लैवेंडर के फूल का पाउडर - 1 टी स्पून   
  • दही - 2 टी स्पून   
  • शहद - 1 टी स्पून   
  • पानी आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि

  • एक कटोरे में दोनों फूलों के पाउडर को अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • इसमें लगभग 2 टी स्पून या आवश्यकतानुसार दही मिलाएं।
  • अब इसमें शहद मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। 

इसे जरूर पढ़ें- मुलतानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक्स आपके चेहरे पर ले आएंगे ग्लो

कैसे अप्लाई करें

आपको पूरे चेहरे पर एक समान रूप से लगाना है और आंखों के आसपास के भाग को खाली छोड़ना है। इसे लगभग 15 मिनट तक या फिर सूखने तक चेहरे पर लगा रहने दें। पैक अच्छी तरह सूख जाने पर इसे पानी से धो लें। महीने में कम से कम 2 या 3 बार इसे अप्लाई करें। आप अपने चेहरे में अलग ग्लो पाएंगी।  

मुल्तानी मिट्टी और गुड़हल का मास्क 

मुल्तानी मिट्टी से त्वचा में कसाव आता है साथ ही इससे एक्ने की समस्या भी दूर होती है। 

आवश्यक सामग्री 

beauty

  • गुड़हल के फूल -4 टी स्पून 
  • शहद- 1 टी स्पून 
  • एप्पल साइडर विनेगर - 1 टी स्पून 
  • मुल्तानी मिटटी - 6 टी स्पून
  • पानी आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि 

  • एक ग्राइंडर में सूखे गुड़हल को डालें और इसका फाइन पाउडर बना लें।
  • अब एक बाउल में 2 टी स्पून गुड़हल का पाउडर डालें।
  • पेस्ट बनाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर और शहद को मिश्रण में अच्छी तरह मिला लें।  

 

कैसे अप्लाई करें 

मास्क की एक सामान लेयर पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। इसे चेहरे पर थोड़ी देर के लिए लगा रहने दें। जब मास्क अच्छी तरह सूख जाएगा तब इसे हलके गुनगुने पानी से साफ़ कर लें। महीने में कम से कम 2 बार इस मास्क को लगाने से त्वचा में कसाव आएगा साथ ही एक्ने भी ठीक हो जाएंगे।  

एलोवेरा और गुड़हल का फेस मास्क 

एलोवेरा जेल त्वचा को अच्छी तरह से साफ़ करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। 

आवश्यक सामग्री 

beauty tips

  • गुड़हल के सूखे हुए फूल - 1 टी स्पून 
  • एलोवेरा जेल - 1 टी स्पून 
  • दही- 2 टी स्पून 
  • ब्राउन राइस -1 कप 
  • पानी आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि-

  • गुड़हल के सूखे फूलों को ग्राइंडर में डालें और पीसकर पाउडर बना लें। 
  • इस सूखे पाउडर में 2 चम्मच चावल मिलाएं और इसमें पर्याप्त मात्रा में दही और एलोवेरा जेल डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं। 

इसे जरूर पढ़ें- फेशियल से भी ज्‍यादा ग्‍लो लाते हैं ये 2 घरेलू फेस पैक, तुरंत खिल उठेगा चेहरा

कैसे अप्लाई करें

इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर एक सार करते हुए लगाएं। आंख के आस पास वाले भाग को खाली छोड़ दें। पैक को अच्छी तरह सूखने दें। इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। मास्क सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ कर लें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार अपनी त्वचा पर अप्लाई करें। इससे चेहरे पर निखार आ जाएगा।  

 

आप भी अपने डेली रूटीन से बोर हो गई हैं और अपनी बेजान त्वचा के लिए कुछ नया करना चाहती हैं तो ये फेस मास्क आप बहुत आसान तरीके से बनाकर अपनी त्वचा पर अप्लाई कर सकती हैं।  

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।