herzindagi
Split ends hair care tips

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए ट्रिमिंग की जगह लगाएं ये हेयर मास्क

अगर आपके बाल भी दो मुंहे हो जाते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको इन नुस्खों को ट्राई करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-08-22, 17:51 IST

लंबे और खूबसूरत बालों की चाहत हर महिला रखती है। इसके लिए वो तरह-तरह के नुस्खे ट्राई करती है। लेकिन कई बार मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण दो मुंहे बाल हो जाते हैं। यही वजह है कि बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इसका कारण होता है बालों को सही तरीके से पोषण न मिल पाना। इसके पीछे की वजह से हमारे बदलता लाइफस्टाइल क्योंकि इसमें किसी के भी पास ज्यादा समय नहीं होता कि वो अपने बालों को पोषण दे सके।

इसलिए हम ज्यादातर समय बालों को ट्रिम करा लेते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आपको हम कुछ घरेलू तरीके बताएंगे। इन्हें ट्राई करने के बाद दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाएगी।

पपीता हेयर मास्क

papaya hair mask

इस बात को हर कोई जानता है कि पपीता स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। ऐसे ही दो मुंहे बालों के लिए ये काफी लाभकारी होता है। ये इस समस्या को कम करने में मदद करता है। आप इसका हेयर मास्क बनाकर अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं।

पतीता हेयर मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए एक पपीता (पपीता हेयर मास्क) लेना है।
  • उसे अच्छे से मैश करना है। 
  • अब इसमें दही को एड करना है।
  • फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसे अपने बालों में अप्लाई करें।
  • इसके बाद 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • जब ये सूख जाए तो बालों को ठंडे पानी से धो लें।
  • इससे आपके दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाएगी।

शहद हेयर मास्क 

Honey hair mask

शहद स्किन की तरह बालों को भी पोषित करता है। इसके इस्तेमाल से बाल सॉफ्ट और लंबे हो जाते हैं क्योंकि ये दो मुंहे बालों की समस्या को जो दूर कर देता है। इसका इस्तेमाल आप अलग-अलग तरीके से कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Split Ends Signs: इन 5 संकेतों को देख कर जान लें कि बाल होने वाले हैं दोमुंहे

शहद हेयर मास्क बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरी लें।
  • अब इसमें शहद डालें और इसमें दही को मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद अपने बालों में अप्लाई करें।
  • फिर 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • कुछ ही दिनों में आपको दो मुंहे बालों (होममेड हेयर मास्क) से राहत मिल जाएगी।
  • इन नुस्खों को ट्राई करें और दो मुंहे बालों की समस्या को दूर भगाएं।

इसे भी पढ़ें: बिना काटे दोमुंहे बालों से इस तरह पाएं छुटकारा, जानिए टिप्स एंड ट्रिक्स

नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको टेस्ट जरूर करना है। सबके बालों का टेक्सचर अलग-अलग होता है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें। 

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।