क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं फेस सीरम, जानें तरीका

अगर आपके ब्यूटी किट में सीरम नहीं है तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर रही हैं। फेस सीरम बेहद लाभकारी होते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी कई समस्याएं कम हो जाती हैं।
ज्यादातर महिलाएं ग्लोइंग और क्लियर स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए सीरम का भी उपयोग किया जा सकता है। बाजार में आपको स्किन टाइप के अनुसार कई सीरम मिल जाएंगे, लेकिन यह त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं क्योंकि इनमें केमिकल होता है।
लंबे समय तक केमिकल के इस्तेमाल से त्वचा डैमेज हो जाती है। साथ ही पिंपल्स भी हो जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि त्वचा पर नेचुरल चीजों का ही उपयोग करना चाहिए।
आप घर पर भी बड़ी आसानी से सीरम बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल 3 ही चीजों की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
एलोवेरा जेल से बनाएं सीरम
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए वरदान है। आप इसका उपयोग कई तरीकों से कर सकती हैं। एलोवेरा की मदद से सीरम भी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 चम्मच गुलाब जल
- 2 कैप्सूल विटामिन ई
क्या करें?

- एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब जल डालें।
- सीरम के लिए नेचुरल जेल फायदेमंद होगा। इसके लिए आपको पौधे को छिलना होगा। इसके बाद चम्मच की मदद से जेल निकाल लें।
- फिर इसे मिक्सी में पीस लें।
- अगर आपके पास पौधा नहीं है,तो आप बाजार से एलोवेरा जेल खरीद सकती हैं।
- अब इसमें 2 कैप्सूल विटामिन ई की डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- इसे एक बोतल में स्टोर कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड फेस सीरम।
इसे भी पढ़ें:स्किन व्हाटनिंग के लिए घर पर बनाएं यह तीन तरह के सीरम
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले अपना चेहरा साफ कर लें।
- इसके बाद सीरम की कुछ बूंद अपने चेहरे पर डालें।
- फिर हल्के हाथों से चेहरे को मसाज करें।
- सीरम को कुछ देर त्वचा पर लगा रहने दें।
- फिर अपना चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें:घर पर बने इस 'फेस सीरम' से त्वचा बन सकती है 'यूथफुल'
होममेड सीरम लगाने के फायदे

- यह सीरम तीन नेचुरल चीजों से बना है। इसमें एलोवेरा और गुलाब जल डाला गया है, जिसके साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। इसलिए यह सीरम आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
- स्किन डैमेज को कमकरने के लिए विटामिन ई की कैप्सूल काफी अच्छी होती है। इससे त्वचा नरिश हो जाती है।
- एलोवेरा जेल से त्वचा सॉफ्ट हो जाती है। इससे स्किन ग्लो करने लगती है। वहीं गुलाब जल के इस्तेमाल से त्वचा में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है।
- अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हैं तो आपके लिए यह सीरम काफी लाभदायक होगा।
- गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे एक्ने की समस्या भी कम होती है।
- इसके अलावा एलोवेरा से डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन भी कम हो जाती है।
- एलोवेरा और गुलाब जल का मिश्रण फेस क्लींजर के रूप में भी काम करता है। इसके उपयोग से पोर्स साफ हो जाते हैं।
- गुलाब जल से स्किन हेल्दी और युथफूल दिखने लगती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा का पीएच भी बैलेंस होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।