बदलते मौसम की वजह से अक्सर हमारे चेहरे पर अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में हम अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से हमारी स्किन कुछ समय के लिए हाइड्रेट रहती है। इसके बाद हमें पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे को ट्राई करें। साथ ही, घर पर क्लींजर बनाएं। इसका तरीका ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने शेयर की। आप इनके नुस्खे को ट्राई करके अपनी स्किन को हाइड्रेट रख पाएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के फेस क्लींजर बनाएं।
फेस क्लींजर बनाने के लिए सामग्री
- शहद- 1 चम्मच
- नारियल का तेल- 1 चम्मच
- नींबू- आधा कटा हुआ
फेस क्लींजर बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी में शहद को डालें।
- फिर इसमें नारियल तेल को मिक्स करें।
- अब इसमें नींबू के रस को मिक्स करें।
- इसके बाद इसे एक छोटे से जार में स्टोर करें।
इस तरह करें अप्लाई
- इसे लगाने के लिए आपको सबसे पहले फेस को गुलाब जल से साफ करना है।
- इसके बाद फेस पर क्लींजर को लगाएं।
- इसे 10 मिनट लगा रहने दें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
- इसे लगाने से आपके चेहरे हाइड्रेशन बनी रहेगी। इसे आपको ट्राई करना चाहिए।
क्लींजर लगाने के फायदे
- क्लींजर को लगाने से आपकी त्वचा की गहरी सफाई हो जाएगी।
- इसे लगाने से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम को कम करता है।
- त्वचा को हाइड्रेट रखने में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्लींजर वैसे तो बाजार में कई सारे मिलते हैं। लेकिन अगर आप घर पर बने क्लींजर का इस्तेमाल करेंगी, तो आपकी स्किन हेल्दी के साथ-साथ हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आपको ज्यादा बाजार के प्रोडक्ट को स्किन पर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपको ज्यादा प्रोडक्ट को खरीदना भी नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: टेसू के फूल से बने रंग और पानी से खेलेंगी होली, तो नहीं होगी ये स्किन प्रॉब्लम
लेकिन अगर आपको किसी तरह की कोई कोई स्किन से जुड़ी समस्या है, तो ऐसे में आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही, आप सही चीजों को चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे आपकी पर सही तरीके से चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका मिल जाएगा।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों