ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम को कम करेंगी घर में मौजूद ये चीजें

अपनी स्किन केयर के हिसाब से त्वचा का समय रहते ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। आजकल हम और आप चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स से काफी परेशान रहते हैं। इसका एकमात्र कारण गलत खान-पान और बाहर मौजूद प्रदूषण। ये दोनों चीजें आपकी त्वचा को कई हद तक नुकसान पहुंचा सकता है।
वैसे तो मार्केट में ब्लैकहेड्स हटाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स आपको मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से इसे हटाना चाहती हैं तो आप शहद और कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। तो आइये जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसके त्वचा को फायदे।
कच्चे दूध के फायदे
- स्किन में ग्लो लाने के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।
- साथ ही ये स्किन को नमी पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होता है।
- कच्चा दूध नैचुरली चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने में बेहद मददगार साबित होता है।
- यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
इसे भी पढ़ें : इस तरह करें Oatmeal का इस्तेमाल, पैर के दाग- धब्बे हो जाएंगे कम
शहद के फायदे
- शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व आपके चेहरे पर रिंकल्स और फाइन लाइंस को होने से रोककर रखने में मदद करता है।
- साथ ही शहद आपकी त्वचा में इलास्टिसिटी बरकरार रखने में मदद करती है। (विटामिन-सी के स्किन को फायदे)
- बता दें कि एक स्टडी के मुताबिक त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जिससे आपके चेहरे के पोर्स क्लीन होते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
- घर पर ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए एक बाउल में कम से कम 2 चम्मच शहद डालें।
- इसके बाद आप इसमें करीब एक चौथाई कप कच्चे दूध की मिलाएं। (ग्लोइंग स्किन के लिए ग्रीन-टी)
- इसे अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें।अब इसे कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर मौजूद पोर्स पर लगाएं।
- करीब 10 से 15 मिनट के बाद आप अपना चेहरा पानी की मदद से साफ कर लें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 बार तक लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : नाइट स्किन केयर करते समय ये टिप्स आपके आएंगी काम
नोट - ध्यान रहें कि अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लीजिए, उसके बाद ही कोई भी हैक या घरेलू नुस्खा आजमाएं। साथ ही पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें और अगर आपको स्किन में जरा सी भी हलचल महसूस हो तो इस नुस्खे को बिल्कुल न आजमाएं।
इसी के साथ अगर आपको इन घरेलू चीजों के इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए पैक बनाने का तरीका और उसके फायदे पसंद आए हो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
स्टोरी रेफेरेंस - हेल्थलाइन
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।