एलोवेरा के साथ इन 2 चीजों का करेंगी इस्तेमाल तो बाल रहेंगे शाइनी

बालों की देखभाल करने के लिए आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और इसके लिए एलोवेरा बेहद काम आने वाली चीज होती है।
Updated:- 2023-01-18, 18:28 IST
dry hair remedy using aloe vera in hindi

खूबसूरत दिखने वाले काले और शाइनी बाल कौन नहीं चाहता है और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के हेयर केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। साथ ही कई बार हम हेयर केयर के लिए सैलून की भी मदद लेते हैं। वहीं सर्दियों में अक्सर बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं।

बालों को रूखेपन से बचाने और शाइनी बनाने के लिए इन केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स को छोड़ आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं घर में मौजूद चीजें जिसे आप एलोवेरा के साथ अपने बालों में लगाएंगी तो यह आपके बालों को शाइनी बनाने में मदद करेगा।

आवश्यक सामग्री

  • एलोवेरा
  • 2 से 4 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 कैप्सूल विटामिन-ई 

इसे भी पढ़ें :  ये उपाय आपके पतले बालों की करेंगे देखभाल

एलोवेरा के फायदे

  • एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को पोषण देने में मदद करते हैं। 
  • यह स्कैल्प के रूखेपन को कम करने में मदद करता है। (स्कैल्प को हेल्दी बनाने का तरीका)
  • बालों और स्कैल्प को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।

aloevera uses

नारियल के तेल के फायदे

  • नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो बालों को मॉइश्चराइज करने में बेहद लाभदायक साबित होता है। 
  • इसमें मौजूद एंटी-फंगल तत्व बालों को रूसी की समस्या से बचाता है। 
  • साथ ही बालों को शाइनी बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

विटामिन- ई के फायदे

  • विटामिन-ई में मौजूद तत्व बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने में बेहद मददगार साबित होता है।
  • साथ ही यह स्कैल्प और बालों की लेंथ को नौरिश करने में बेहद मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें : फ्रिजी बालों की समस्या को कम कर सकता है एलोवेरा जेल, जानें क्‍या हैं उपाय

कैसे करें इस्तेमाल?

hair care at home with aloe vera

  • बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा को निकाल लें।
  • इसके बाद आप इसमें करीब 2 से 4 चम्मच नारियल के तेल को मिलाएं।
  • ऐसा करने के बाद आप इसमें 1 कैप्सूल विटामिन-ई की डालें।इन तीनों इन्ग्रेडिएन्ट्स को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इस मिक्सचर को अपने बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में अच्छी तरह से लगाएं।
  • इसे लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। (जानें क्यों होते हैं बाल पतले?)
  • इस मास्क को आप करीब 20 मिनट तक अपने स्कैल्प और बालों की लेंथ में लगा रहने दें।
  • इसके बाद आप अपने बालों को साफ पानी की मदद से धो लें।

 

इसी के साथ बताई गई ये ड्राई हेयर को शाइनी बनाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।