गोरी त्वचा के लिए अब नहीं पड़ेगी ट्रीटमेंट की जरूरत, बस घर पर बनी ये क्रीम दिखाएगी कमाल

क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाने की इच्छा हर महिला की होती है। इसके लिए वह तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है। जिसके कारण कई बार चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। ऐसे में त्वचा और भी ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए आपको होममेड चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। अब आपको क्रीम खरीदने के लिए ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे, क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर क्रीम बनाना सिखाएंगे। चलिए जानते हैं कैसे।
एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन से बनाएं क्रीम

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे हमारी स्किन सॉफ्ट होती है। वहीं ग्लिसरीन से चेहरा साफ होता है। ऐसे में आप इसके मिश्रण से क्रीम बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 5-6 चम्मच वेजिटेबल ऑयल
- 1 कैप्सूल विटामिन ई ऑयल
- 1 चम्मच वेजिटेबल ग्लिसरीन
- 2 चम्मच रोज़ एसेंशियल ऑयल
बनाने का तरीका
- क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच वेजिटेबल ऑयल डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच रोज़ एसेंशियल ऑयल और 1 कैप्सूल विटामिन ई ऑयल मिलाएं।
- अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। कम से कम 10-15 मिनट तक, ताकि इसका टेक्सचर क्रीमी हो जाए।
- आप चाहें तो मिक्सी में भी इस पेस्ट को ब्लेंड कर सकती हैं। इससे समय की बचत होगी।
- लीजिए तैयार है आपकी होममेड क्रीम।
- अब इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।
- इस क्रीम को रोजाना सोने से पहले लगाएं।
- कुछ ही समय में आप पाएंगी कि आपका चेहरा ग्लो करने लगा है।
कोको बटर क्रीम

कोको बटर चेहरे को मॉइश्चराइज करता है। वहीं नारियल तेल से स्किन क्लीन होती है।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच कोको बटर
- 1 चम्मच वर्जिन ऑयल
- 1 चम्मच नारियल का तेल
बनाने का तरीका
- सभी सामग्री को बॉयलर में डालकर हीट करें।
- इसे तब तक बॉइल करें, जब तक कि सभी चीजें अच्छे से घुल न जाए।
- अब बॉयलर को ऑफ करें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- लीजिए बन गई आपकी क्रीम। इसे किसी भी डिब्बे में डालकर रख दें।
- इस क्रीम को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। (ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खे)
- कुछ ही समय में आप पाएंगी कि आपकी स्किन ग्लो करने लगी है।
नोट: अगर आपकी ऑयली स्किन है तो इस क्रीम का इस्तेमाल न करें।
ग्रीन टी क्रीम से मिलेगा निखार
जिस तरह ग्रीन टी पीने से सेहत को फायदा मिलता है। उसी तरह आप इसके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच एसेंशियल ऑयल
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच बीवैक्स
बनाने का तरीका
- क्रीम बनाने के लिए डबल बॉयलर में 1 चम्मच बीवैक्स और 1 चम्मच बादाम का तेल डालें। फिर इसे बॉइल करें।
- अगर आपके पास डबल बॉयलर नहीं है तो कोई गहरा बर्तन लें। फिर इसे आधा पानी से भर लें। इसके बाद बीच में एक प्लेट डालें और फिर तेल और बीवैक्स डालकर भी बॉइल कर सकती हैं।
- इसे तब तक हीट करें, जब तक कि यह अच्छे से पिघल न जाए।
- अब बॉयलर को बंद कर दे और इसमें एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें 1 चम्मच ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट, 1 चम्मच एसेंशियल ऑयल और 1 चम्मच गुलाब जल डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपकी क्रीम। (घर पर बनाएं आई क्रीम)
इसे भी पढ़ें:घर पर बनाना है बॉडी स्क्रब तो इन इंग्रीडिएंट्स को जरूर चुनें
मिल्क क्रीम
दूध पीने से न केवल शरीर में ताकत आती है। बल्कि आप इसके इस्तेमाल से ग्लोइंग त्वचा भी पा सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच मिल्क क्रीम
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1 चम्मच ग्लिसरीन
इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: इन DIY मॉश्चराइजर से पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1 चम्मच मिल्क क्रीम, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच ग्लिसरीन डालें।
- इसे मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें या फिर किसी चम्मच से फेंटें।
- इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि इसका गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।
- अब इस क्रीम को किसी भी डिब्बे में डालकर स्टोर करें।
- रोजाना इस क्रीम का इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।