Homemade Body Scrub: स्किन में चमक लाने के लिए लगाएं ये होममेड बॉडी स्क्रब

महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के उपाय करती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है वह अपने चेहरे की सुंदरता पर तो ध्यान देती हैं, पर शरीर के अन्य हिस्सों को नजरअंदाज कर देती हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में कालापन आने लगता है। कभी-कभी इसी वजह से बहुत सी महिलाओं को बेइज्जती का सामना भी करना पड़ता है। साथ ही यह देखने में भी बहुत खराब लगता है। हालांकि इन सब के लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स मिलते है। इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होने के कारण यह उस समय तो असर करते है, लेकिन कुछ समय के बाद फिर से शरीर में कालापन आ जाता है। ऐसे में आप होममेड बॉडी स्क्रब का प्रयोग कर सकती हैं, तो आइए जानें इन्हें बनाने का तरीका
बॉडी स्क्रब के फायदे
स्क्रब करने से आपकी स्किन बहुत सॉफ्ट हो जाती है, जिसके कारण स्किन ग्लो करती है। साथ ही यह शरीर से धूल-मिट्टी, तेल, पसीना को भी हटाने का काम करता है। स्क्रब में मौजूद मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स स्किन को हाइड्रेट करते हैं जिससे बॉडी में निखार आता है। इसके अलावा ये डेड सेल्स को खत्म करने का भी काम करता है।
लाल मसूर और दही का बॉडी स्क्रब

सामग्री
- 1 छोटी कटोरी लाल मसूर
- 1 छोटा कप दही
बनाने का तरीका
- सबसे पहले रात को एक बाउल में लाल मसूर को भिगो दें।
- अब दूसरे दिन इसे मिक्सी में पीसकर मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद इसे आप एक बाउल में निकालकर दही को डाल दें।
- अब दही को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- लिजीए तैयार है आपका होममेड बॉडी स्क्रब
लगाने का तरीका
- इस स्क्रब को मसाज करते हुए अपनी बॉडी पर लगाएं।
- करीब 20 मिनट के बाद इसके बाद स्किन को साफ पानी से धो लें।
- आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : पाना चाहती हैं सॉफ्ट त्वचा, इस्तेमाल करें यह बॉडी लोशन
चावल का आटा और शहद से बनाएं स्क्रब

सामग्री
- 1 छोटी कटोरी चावल का आटा
- 1 बड़ा चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- इसको स्क्रब को बनाने के लिए एक बाउल में चावल का आटा ले लें।
- अब इसमें शहद को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसे भी पढ़ें : नारियल तेल की मदद से बनाएं यह तीन बॉडी स्क्रब
लगाने का तरीका
- इस स्क्रब को अपनी बॉडी पर लगा लें।
- जब ये सूख जाए तो पानी से धो लें।
ओट्स और कच्चे दूध का स्क्रब

सामग्री
- 1 छोटी कटोरी ओट्स
- 1 छोटा कप कच्चा दूध
बनाने का तरीका
- सबसे पहले ओट्स को अच्छी तरह से पीस लें।
- अब इसे एक बाउल में निकालकर कच्चा दूध को डालें।
- फिर इसे मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
लगाने का तरीका
- इस स्क्रब से शरीर पर लगा लें।
- फिर 10 से 15 मिनट के बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।