Ayurvedic Paste for Skin: घर पर ऐसे तैयार करें ये समर स्पेशल आयुर्वेदिक फेस पैक, तपती गर्मी में चेहरे को मिलेगी ठंडक

गर्मी का मौसम आते ही त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। कुछ महिलाएं तो ऐसी होती हैं, जो इस मौसम में तेज चिलचिलाती धूप की वजह से चेहरे पर लालिमा और जलन जैसी परेशानियों का भी सामना करती हैं। अगर आप भी त्वचा पर हो रही इन समस्याओं से परेशान हैं और इन्हें कम करने के लिए खास उपाय की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास आयुर्वेदिक पेस्ट तैयार कर सकती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं इस इस पेस्ट को बनाने का सही और आसान तरीका।
चेहरे के लिए आयुर्वेदिक फेस पैक
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं जिन्हें त्वचा पर होने वाली परेशानी का सामना करना पड़ता है, वह स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करने के लिए बेहद परेशान रहती हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास और असरदार आयुर्वेदिक कम खर्चे में तैयार होने वाला फेस पैक तैयार कर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आयुर्वेदिक फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी
- तुलसी के पत्तों का पेस्ट
- गुलाब जल
यह भी पढ़ें- Multani Mitti Face Pack: मुलतानी मिट्टी में केवल ये 2 चीजें मिलाकर तैयार करें फेस पैक, चेहरे की चिपचिपाहट हो जाएगी कम
फेस पैक बनाने का तरीका
इस पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले तुलसी के पत्तों का पेस्ट बना लें।
अब एक कटोरी में थोड़ा मुल्तानी पाउडर लें।
इसमें गुलाब जल और तुलसी के पत्तों का पेस्ट मिक्स कर पेस्ट बना लें।
अब आपका खास मिश्रण बनकर तैयार है।
आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 40 मिनट तक लगाकर रखें।
थोड़ी देर के बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।
आप इस पेस्ट को एक हफ्ते में एक या दो बार लगा सकती हैं।
अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद उपयोग में लें।
यह भी पढ़ें- कॉफी या ओट्स? गर्मी में चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए बेस्ट हैं ये होममेड स्क्रब, स्किन बनेगी सॉफ्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।