बालों को '1 महीने' में लंबा, घना और काला बनाता है आंवले का तेल, जानें इसे घर में बनाने का तरीका

आंवला एक तरह की औषधि है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन और विटामिन बी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जी हां आंवले को प्राचीनकाल से ही हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। यह बालों की कई तरह की समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ का नैचुरल ट्रीटमेंट है। आंवला के तेल में विटामिन सी होता है जो कि बालों को समय से पहले झड़ने और सफेद होने से बचाता है। अग आप भी बालों से आंवले का तेल खरीदकर लगाती हैं तो बाजार से आंवला का तेल खरीदने की बजाय आप घर पर ही इस तेल को आसानी से बना सकती हैं। नैचुरल चीजों से मिलकर बने इस तेल का इस्तेमाल करने से बाल मजबूत और घने बनते हैं। आइए जानते हैं कि बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आंवला का तेल आप घर पर ही बना सकती है।
Read more: सफेद बालों के कारण सब दादी कहकर उड़ाते हैं आपका मजाक तो यूज़ करें आंवला

Image Courtesy: Pxhere.com
आंवला तेल के लिए आवश्यक सामग्री-
- आंवला
- नारियल का तेल
- ऑलिव ऑयल
Read more: आंवला आपके दिल से लेकर आपकीं आंखों के साथ आपकी skin के लिये भी है गुणकारी
घर पर आंवला तेल बनाने की विधि-
- आंवले को कद्दूकस कर लें।
- फिर कसे हुए पल्प को निचोड़कर रस निकाल लें।
- 1:2 में ना आंवला का रस और नारियल का तेल आपस में मिला लें।
- फिर इसमें 4 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं।
- इस मिश्रण को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक गर्म करें।
- आंच को धीमा करें और तेल को ठंडा होने पर छान कर बोतल में भर लें।

Image courtesy: Shutterstock.com
कैसे करें इस्तेमाल
- स्कैल्प में गर्म तेल की मालिश करना फायदेमंद होता है इसलिए तेल मालिश करने से पहले गर्म करें।
- शैंपू करने से पहले रातभर तेल को लगाकर रखें।
- आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदे कैस्टर ऑयल भी मिलाकर बालों पर लगा सकती हैं।
बालों पर आंवला तेल लगाने के फायदे
- इस तेल में विटामिन सी, हेल्दी फैट्स और पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं इसलिए यह बालों को खूबसूरत, घने और जड़ों से मजबूत बनाने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
- रोजाना रात को आंवला का तेल लगाकर सोने से बाल सुंदर बनते हैं। क्योंकि आंवला के तेल से बालों में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे डैंड्रफ भी हट जाती है।
- इतना ही नहीं आंवला के तेल से बालों को मसाज करने से बालों का विकास भी काफी तेजी से होने लगता हैं।
- दो मुंहे बालों को रोकता हैं, आंवले के हेयर पैक को रोजाना इस्तेमाल करने से और आंवला के तेल से मसाज करने से दो मुंहे बालों की समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता हैं। यह दो मुंहे बालों पर रामबाण की तरह काम करता हैं।
- अगर आप भी अपने बालों के गिरने से परेशान हैं तो ऐसे में आप आंवला के तेल का इस्तेमाल करके अपने बालों को गिरने से रोक सकती हैं। इसमें होने वाले फैटी एसिड से आपके बालों को मजबूती मिलती हैं और बालों का गिरना भी कम हो जाता हैं।
इस तरह घर में आंवला का तेल बनाकर आप बालों को सुंदर बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।