इन दो चीजों की मदद से पाएं सफेद बालों से छुटकारा

एक समय था जब बाल बुढ़ापे में यानि 40-50 के बाद ही सफेद होते थे। हालांकि, अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अब सफेद बाल एक आम समस्या बन गई है। इसका कारण खानपान से लेकर बढ़ता प्रदूषण है। हालांकि,बाजार में आपको बालों को काला करने के लिए कई हेयर डाई मिल जाएंगी। इनके इस्तेमाल से बाल काले हो जाते हैं, लेकिन इससे बालों को नुकसान ज्यादा होता है। ऐसे में आप इस समस्या को कम करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस विषय पर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी से बात की है। उन्होंने हमें बताया है कि मेलानिन की कमी के कारण बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस परेशानी से निजात पा सकती हैं।
आवंला से बनाएं तेल
आवश्यक सामग्री
- 4-5 आवंला
- 1 कप सरसों का तेल
- आधा कप आर्गन ऑयल
बनाने का तरीका
- किसी बड़े बर्तन में 1 कप सरसों का तेल, आधा कप आर्गन ऑयल और 4-5 आवंला डालें।
- अब गैस पर इस बर्तन को चढ़ा दें।
- इसे करीब 1 घंटे तक पकने दें।
- जब यह पक जाए तब गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें:बालों के सफेद होने की समस्या को दूर करेंगे यह हर्बल वाटर
लगाने का तरीका
- सबसे पहले बालों को चार सेक्शन में विभाजित कर लें।
- इसके बाद टिप से लेकर जड़ तक बालों में तेल लगाएं।
- जब बालों में अच्छी तरह से तेल लग जाए, तब सिर को मसाज दें।
- फिर एक बार कंघी कर लें। इससे आपके हर एक बाल में तेल लग जाएगा।
- इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी ने हमें बताया कि सरसों के तेल में मेलानिन पाया जाता है, जो सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं आवंला में कैल्शियम पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसलिए इन दोनों का कॉम्बिनेश सफेद बालों के लिए एकदम बेस्ट है। इसलिए आप सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए यह नुस्खा अपना सकती हैं।(सफेद बालों के लिए तेल)
इसे भी पढ़ें:उम्र से पहले ही हो रहे हैं बाल सफेद तो एक बार जरूर आजमा कर देखें फ्री का नुस्खा
बालों को सफेद होने से बचाने के तरीके
- आपकी भी दादी या नानी से जरूर कहा होगा कि बालों में तेल लगाना जरूरी होता है। इसका कारण है कि तेल लगाने से बालों को आवश्यक पोषण मिलता है, जिससे हमारे बाल हेल्दी रहते हैं।
- अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल असमय सफेद न हो,इसके लिए सल्फेट-फ्री शैंपू का उपयोग करें। बालों में केमिकल प्रोडक्ट्स बिल्कुल भी न लगाएं।
- डाइट का भी खास ध्यान रखें। क्योंकि खराब खानपान का असर हमारे बालों पर भी पड़ता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।