आलू के रस और इन घरेलू नुस्खों से पाएं Upper Lips के हेयर ग्रोथ से छुटकारा

अगर आपके होठों के ऊपर जल्दी-जल्दी बाल आ जाते हैं तो ये घरेलू नुस्खे ट्राय करें। इन अपर लिप्स हेयर की ग्रोथ रुक जाएगी।
Updated:- 2018-06-29, 11:10 IST
home remedies for upper lips hairmain

कुछ महिलाओं के होठों के ऊपर जल्दी-जल्दी बाल आते हैं। यह अधिकतर महिलाओं की बहुत ही कॉमन समस्या हो जिसके बारे में महिलाएं बात करना जरूरी नहीं समझती लेकिन परेशान जरूर होती हैं। क्योंकि चेहरे पर अनचाहे बालों की ग्रोथ की वजह से महिलाओं को कई बार शर्म भी आती है और ये उन्हें हिचकिचाहट से भी भर देती है। 

हार्मोन्स है वजह

अपर लिप्स पर आने वाले बाल एक कॉमन समस्या है, जो कई बार हार्मोन्स में बदलाव के कारण जल्दी-जल्दी आते हैं। जिसे निकालने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर का रुख करती हैं। लेकिन हर सप्ताह ब्यूटी पार्लर जाने का समय हर महिला के पास नहीं होता है और थ्रेडिंग में काफी दर्द भी देता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों की जानकारी देते हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे अपर लिप्स हेयर से छुटकारा पा सकती हैँ। 

आलू का रस 

आलू तो हर किसी के घर में होता है। इस सस्ती सब्जी से भी आप घर बैठे अपर लिप्स के बाल निकाल सकती हैं। आलू का रस एक बेहतरीन ब्लीचिंग एजेंट है जो बालों को निकालकर उन्हें वापस आने से रोकता है। इसके रस के जरिए आप आसानी से होठों के ऊपर के बालों को निकाल सकती हैं। 

home remedies for upper lips hairinside

हेयर रिमूवर पेस्ट बनाने की सामग्री: 

  • 2 चम्मच पीली दाल 
  • 1 चम्मच आलू का जूस 
  • 1 चम्मच शहद 
  • 1 चम्मच नींबू का रस 

इस तरह से करें इस्तेमाल: 

एक मध्यम आकार का आलू छीलकर उसे कद्दू कस कर जूस निकालें। फिर इसमें 2 चम्मच पीली दाल का पाउडर, 1 चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस तैयार पेस्ट को होठों के ऊपर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे लगे रहने दें जिससे कि ये सूख जाए। सूखने पर इसे रगड़-रगड़ कर छुड़ाएं और फिर पानी से चेहरा धो लें। इससे बाल कम आएंगे और जल्दी-जल्दी नहीं आएंगे। 

चीनी और नींबू 

चीनी और नींबू का स्क्रबर भी होठों के ऊपर के बालों को वापस आने से रोकता है। नींबू में ब्लीचिंग एजेंट होता है जिसके कारण ये चीनी के साथ बेहतर परिणाम देता है। 

home remedies for upper lips hairinside

हेयर रिमूवर पेस्ट बनाने की सामग्री: 

इस तरह से करें इस्तेमाल: 

एक बाउल में नींबू के रस में पीसी हुई चीनी मिलाएं। फिर इसे होठों के ऊपर लगाएं। एक बार लगाकर, लगभग 15 मिनट तक मसाज करें, ऐसा करीब हफ्ते में 2-3 बार मसाज करें। इससे आपके बाल निकल जाएंगे और वापस जल्दी-जल्दी नहीं आएंगे। 

एग व्हाइट 

जिस तरह से अंडे का सफेद भाग चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है उसी तरह से इसका इस्तेमाल होठों के ऊपर के बालों को निकालने के लिए भी किया जाता है। 

home remedies for upper lips hairinside

हेयर रिमूवर पेस्ट बनाने की सामग्री: 

इस तरह से करें इस्तेमाल: 

एक अंडा लें और उसके सफेद हिस्से को कटोरी में निकालें। फिर इसमें ½ चम्मच कॉर्न फ्लोर और 1 चम्मच चीनी मिलाएं। इस तैयार पेस्ट को होठों के ऊपर वाले हिस्से में लगाकर 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। एक बार सूख जाए तो इस मास्क को बालों की उलटी दिशा में खींच कर उतारे और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे बार बार लगाते रहें, ताकि आपको अनचाहें बालों से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सके। 

तो इस तरह से आप घर बैठे भी होठों के ऊपर बाल निकाल सकती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।