Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    चश्मा पहनने की वजह से नाक पर पड़ गए हैं दाग तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    अगर आप भी चेहरे पर चश्‍में के दाग की वजह से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।   
    author-profile
    • Sweksha Bajpai
    • Editorial
    Updated at - 2022-09-23,18:41 IST
    Next
    Article
    home remedies to remove specs marks

    आज के समय में चश्‍मा लगना आम बात हो गई है। अब मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का उपयोग काफी बढ़ गया है, जिसका सीधा असर हमारी आंखों पर होता है।जिसकी वजह से कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है। चश्मा लगाने के कारण हमारी नाक पर निशान पड़ने लगता है, जो देखने में बहुत खराब लगता है। ऐसे में अगर आपके भी चश्मा लगा है और आप भी इस समस्या से निजात पाना चाहती हैं। तो आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस प्रॉब्लम से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।

    सेब का सिरका 

    seb ka sirka for dark spots of nose

    सेब के सिरके में अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड के गुण मौजूद होते हैं जो स्किन के दाग धब्‍बों को कम करने में मदद करता है। 

    सामग्री

    • 2 चम्मच सेब का सिरका 
    • पानी 
    • कॉटन बॉल 

    लगाने का तरीका 

    • सबसे पहले 1 छोटे कप में पानी ले लें।
    • अब इसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।
    • फिर इसे कॉटन बॉल की मदद से स्किन पर अच्छे से लगाएं।
    • 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
    • आप इसे रोज रात को सोने से पहले भी लगा सकती हैं।

    टमाटर का रस 

    tamatar ka juice for specs mark

    टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और क्लीनिंज के गुण पाए जाते हैं जो स्किन के दाग धब्बों को हटाकर साफ करने का काम करते हैं।

    सामग्री 

    • 1 टमाटर 

    लगाने का तरीका 

    • सबसे पहले टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। 
    • अब इन्‍हें नाक पर चश्‍में के निशान वाली जगह पर रगड़े। 
    • अब 20 मिनट के बाद चेहरे को धो कर साफ कर लें। 

    संतरे के छिलके

    orange peel for specs marks 

    संतरे में विटामिन C के गुण मौजूद होते हैं। जो चेहरे को साफ करके ग्लो करने में मदद करता है।

    इसे भी पढ़ें : काले धब्‍बों के कारण चेहरा दिखता है खराब, अपनाएं ये टिप्‍स

    सामग्री 

    लगाने का तरीका 

    • सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें।
    • अब पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करे।
    • फिर इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

    आलू का रस

    aloo ka ras for specs marks

    आलू का रस भी दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

    सामग्री 

    • 1 आलू का रस 
    • कॉटन बॉल 

    लगाने का तरीका 

    आलू के रस को कॉटन बॉल की मदद से अपने नाक के दाग वाली जगह पर लगांए।

    फिर 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।  

    अन्‍य टिप्‍स 

    Recommended Video

    • नाक पर चश्मे का निशान पड़ने की सबसे बड़ी वजह चश्मे के भारी फ्रेम होता है। ऐसे में आपको लाइट फ्रेम के चश्‍में प्रयोग करने चाहिए। 

    उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

    Image Credit- (@freepik)

     
    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi