सेलिब्रिटी की तरह चाहती हैं क्लीन अंडरआर्म्स तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

अंडरआर्म्स पर जमे कालेपन की वजह महिलाएं स्लीवलेस ब्लाउज या आउटफिट स्टाइल नहीं करती हैं। लेकिन, अब आपकी ये समस्या कम हो सकती है। दरअसल, कई सारी वजहों से अंडरआर्म्स की स्किन काली हो जाती है और इस वजह से कई बार आपको शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है। वहीं इस समस्या कैसे साफ किया जाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हम कुछ नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से ब्लैक अंडरआर्म्स साफ हो सकते हैं।
एक्सपर्ट ने हमें बताया कि चावल के आटे और कच्चे नारियल की मदद से अंडर आर्म्स को क्लीन किया जा सकता है। ये सभी चीजें कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी चीजें अंडर आर्म्स को क्लीन करने का उपयोगी है।
चावल, काली सरसों और शहद का करें इस्तेमाल

सामग्री
- 4 चम्मच चावल का आटा
- 1 चम्मच काली सरसों
- 1 चम्मच शहद
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में 4 से घंटे पहले चावल और काली सरसों भिगो लें।
- मिक्सी की मदद से आप इसे पीस लें।
- इसके बाद इसमें शहद मिक्स करें।
- इस पेस्ट को ब्लैक अंडरआर्म्स वाली जगह पर लगाएं।
- 10 मिनट बाद पानी लगाकर मसाज करें
- इसके बाद साफ पानी से धो लें।
- इस उपाय को 2 दिन करें।
यह भी पढ़ें- ग्लोइंग चेहरे के लिए सुबह करें ये काम
कच्चा नारियल, केला और बादाम रोगन ऑयल

सामग्री
- 1 कच्चा नारियल
- 1 केला
- 1 चम्मच बादाम रोगन ऑयल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में कच्चा नारियल के अंदर वाला भाग निकाल लें।
- इसे अच्छी तरह से पीस लें।
- इसमें केला को मैश करके मिक्स करें और फिर बादाम रोगन ऑयल मिलाएं
- इसके बाद इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें।
- इसके बाद मसाज करें और 10 मिनट बाद इसे साफ़ कर लें।
- इस उपाय को 2 से 3 दिन करें।
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर फेस्टिव ग्लो लाने के लिए इन चीजों की लें मदद, आप दिखेंगी खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।