बालों के टूटने की समस्या होगी कम अगर ट्राई करेंगी ये नुस्खे

अधिकतर महिलाओं से बालों के टूटने और झड़ने की समस्या सुनने की मिलती हैं और इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से जहां ये समस्या कम हो जाती हैं तो वहीं ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं। जिसकी वजह से आपका खर्चा भी बढ़ जाता हैं। वहीं इस समस्या से कैसे निजात पाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से बालों के टूटने की समस्या कम हो सकती हैं।
टी-ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल
एक्सपर्ट के अनुसार, इस समस्या से निजात पाने के लिए टी-ट्री ऑयल इस्तेमाल किय जा सकता है। इस तेल में कई सारे गुण होते है और ये सभी गुण सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद हैं वहीं ये सभी गुण बालों को पोषण देते हैं और इनका सही तरीके से इस्तेमाल करने से बालों के टूटने की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
सामग्री
- 4 बड़े चम्मच टी-ट्री आयल
- 1 चम्मच घी
इसे भी पढ़ें- सिर में आता है ज्यादा पसीना? जानें कारण और उपाय
इस तरह करें इस्तेमाल
- घी को हल्का गर्म कर लें।
- इसमें टी-ट्री ऑयल मिलाएं
- मिक्स किए हुए तेल को बालों पर अप्लाई करें।
- इसके बाद आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
नारियल तेल का इस तरह करें इस्तेमाल
नारियल के तेल में कई सारे पोषक तत्व और गुण होते हैं जिनकी मदद से बालों पैदा होने वाली रूसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। वहीं नारियल तेल से बाल चमकदार भी होते हैं और इस तरह नारियल तेल का इस्तेमाल से बालों के टूटने की समस्या से कम हो सकती है।
सामग्री
- 4 बड़े चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच प्याज का रस
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में नारियल तेल लें
- इस तेल में प्याज का रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को बालों पर अप्लाई करें।
- 1 घंटे बाद बालों को धो ले।
- इस उपाय को करने से पहले बालों को अच्छी तरह से धो लें।
नोट : अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी नुस्खे से आपको त्वरित रिजल्ट नहीं मिलेगा। यह उपाय केवल आपके बालें अच्छी सेहत के लिए हैं।
इसे भी पढ़ें : इन चार कारणों को जानने के बाद आप भी अपने कर्ली हेयर को नहीं करेंगी स्ट्रेट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।