चेहरे के साथ-साथ आंखों की खूबसूरती भी आपके पर्सनालिटी पर एक अलग निखार लाती है। वहीं अगर आपकी आइब्रो परफेक्ट होती है तो आंखें और ज्यादा खूबसूरत लगने लगती हैं। कई लड़कियां होती हैं जिनकी आइब्रो पतली होती है ऐसे में उन्हें इसे मोटा दिखाने के लिए मेकअप करना पड़ता है। लेकिन इसका भी कुछ फायदा नहीं होता है। आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए कई महिलाएं बाजार में आने वाले प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं।
इसकी वजह से भी उनकी ग्रोथ अच्छी नहीं होती है। ऐसे में यहां बताए गए घरेलू नुस्खे आपके काफी काम आने वाले हैं। जिससे आप अपनी आइब्रो हमेशा के लिए मोटा कर सकती हैं।
मेथी दाना
मेथी बालों की ग्रोथ के लिए काफी लाभकारी होती है। ऐसे ही आप आइब्रो के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आइब्रो ग्रोथ भी अच्छी होगी और कम समय में घनी भी हो जाएगी। इसके लिए आपको मेथी दाने को 1 कप पानी में डालकर रात में भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह उठकर इसे पीस लें। फिर अपनी आइब्रो पर 10 मिनट तक लगाएं रहने दें। इसके बाद पानी की मदद से साफ कर लें। कुछ दिनों में आपकी आइब्रो घनी हो जाएगी।
टिप्स: इसे आप हफ्ते में एक बार ही लगाने का ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: Eyebrow Growth Tips In Hindi: घनी आईब्रो के लिए घर पर बनाएं सीरम, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर
दूध का करें इस्तेमाल
दूध में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, जो स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। आइब्रो (मोटी और घनी आइब्रो के लिए जानें उपाय) के लिए भी ये काफी लाभकारी होता है। इसे लगाना के तरीका भी काफी सिंपल है। आपको एक बाउल में दूध लेना है। इसके बाद रूई को भिगोकर आइब्रो और उसके आसपास लगाएं। इससे आइब्रो को पोषण मिलेगा और उन्हें बढ़ने में भी काफी मिलेगी।
टिप्स: दूध ग्रोथ के साथ-साथ आपकी आइब्रो को शाइनी भी बनाने में मदद करेगा।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल हेयर के लिए काफी लाभकारी होता है। ऐसे में आइब्रो के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। रोज रात को सोने से पहले अपनी उंगलियों में ऑलिव ऑयल लगाएं। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए इससे मसाज करें। आपको बहुत जल्दी आइब्रो की ग्रोथ में असर देखने को मिल जएगा।
इसे भी पढ़ें: मोटी और घनी आइब्रो के लिए अपनाएं यह एक नुस्खा
आइब्रो की ग्रोथ के लिए घरेलू नुस्खे काफी अच्छे होते हैं आप भी इन्हें घर पर ट्राई कर सकती हैं, और हमें कमेंट करके बता सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों