Eyebrow Growth Tips In Hindi: घनी आईब्रो के लिए घर पर बनाएं सीरम, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

Eyebrow Serum: सुंदरता को लेकर पैमाने समय-समय पर बदलते रहते हैं। पहले के समय में पतली आईब्रो का ट्रेंड था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। महिलाएं अब घनी आइब्रो पसंद करने लगी हैं। हालांकि, इसके लिए मार्केट में आइब्रो पेसिंल से लेकर तेल तक बहुत सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। मगर इनका उपयोग कर नेचुरल लुक नहीं मिलता है। ऐसे में आपको घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए।
आप घर पर आईब्रो सीरम बना सकती हैं, जिसे लगाने से आपको हफ्ते भर में असर दिखने लगेगा। इस सीरम को बनाने के लिए आपको केवल कुछ ही चीजों की आवश्यकता होगी। क्या आप जानना चाहती हैं इसे बनाने का तरीका? इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
इस तरह बनाएं सीरम (How To Make Eyebrow Growth Serum)

आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच कैस्टर ऑयल
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- लैवेंडर ऑयल की 2-3 बूंदें
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में2 चम्मच कैस्टर ऑयल डालें।
- अब 1 चम्मच नारियल तेल डालें और मिलाएं।
- आखिर में लैवेंडर ऑयल की 2-3 बूंदें डालें।
- चम्मच से सारी चीजें मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका आईब्रो सीरम।
- अब इसे एक बोतल में डाल दें।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपना चेहरा क्लीन कर लें।
- आप इस सीरम को आईब्रो ब्रश या फिर टूथपिक की मदद से भी लगा सकती हैं।
- जिस तरह आप पलकों पर मस्कारा लगाती हैं, उसी तरह पर्याप्त मात्रा में आईब्रो पर यह सीरम लगाएं।
इसे भी पढ़ें:मोटी और घनी आइब्रो के लिए अपनाएं यह एक नुस्खा
कैस्टर ऑयल के फायदे (Benefits Of Castor Oil)
क्या आप जानती हैं कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए बेहद अच्छा होता है? ऐसे में इसका इस्तेमाल कर आपकी भौंहें घनी हो जाएंगी। इसमें फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है, जिससे आपकी आइब्रो के बाल टूटेंगे नहीं। इसलिए आईब्रो सीरम के लिए यह एक दम बेस्ट ऑप्शन है। (कैस्टर ऑयल के फायदे)
इसे भी पढ़ें:गिर रहे हैं आईब्रो और आईलैशेज के बाल तो अपनाएं ये उपाय
नारियल का तेल (Benefits Of Coconut Oil)
नारियल तेल के फायदे के बारे में हम सभी जानते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता है। नारियल के तेल में प्रोटीन और विटामिन ई जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इसलिए सीरम में इसका उपयोग आवश्यक है।
आईब्रो के बाल क्यों झड़ते हैं?
- आईब्रो में डैंड्रफ होने के कारण भी बाल टूट जाते हैं।
- ब्यूटी प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट की वजह से भी आईब्रो के बाल झड़ने लगते हैं, क्योंकि ज्यादातर महिलाएं आंखों पर भी इसका इस्तेमाल करती हैं।
- कई महिलाएं बालों में मेहंदी या डाई लगाने के बाद जब बाल धोती हैं तो इसका पानी आईब्रो पर भी गिरता है, जिसके कारण बाल टूट सकते हैं।
ये सावधानियां बरतें
- सीरम लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके आंखों की अंदर न जाए। इससे आपकी आंखों में जलन हो सकती है।
- पैच टेस्ट करके देखें, ताकि आपको यह पता चल जाए कि यह स्किन के लिए सही है या नहीं।
- अगर आपको सीरम लगाने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस हो रही है तो इसका इस्तेमाल न करें।
यह बिल्कुल भी न सोचें कि इस सीरम के एक ही उपयोग से आपकी भौंहें घनी हो जाएंगी। आपको इसका रोजाना इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, आपको कुछ हफ्तों में इसका असर देखने को मिलेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।