Hand and Foot care : हाथ-पैरों की स्किन हो गई है ड्राई तो आजमाएं ये तरीके

समर सीजन में धूप की वजह से जहां त्वचा का ग्लो कम हो जाता हैं तो वहीं हाथों और पैरों की स्किन भी ड्राई हो जाती हैं। दरअसल, महिलाएं गर्मियों में स्किन को मॉइस्चराइज करने से बचती हैं ताकि पसीना न हो। इस वजह से हाथ-पैरों की स्किन ड्राई हो जाती हैं और हाथ-पैरों बदसूरत भी नजर आते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो हाथ-पैरों की स्किन ड्राई होने से बचा जा सकता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई सारे गुण होते हैं साथ ही एलोवेरा जेल में स्किन को रिपेयर करने के काम भी आता हैं। वहीं अगर आप समर सीजन में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं तो पसीने की समस्या से बचा जा सकता हैं। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से पसीन कम होता हैं और इस तरह ड्राईनेस की समस्या भी नहीं होती है। वहीं हाथ-पैरों का ग्लो भी बना रहेगा।

इस तरह करें इस्तेमाल
- हाथ-पैरों को अच्छी तरह से साफ करें।
- इसके बाद इन्हें ड्राई करें।
- हाथ-पैर ड्राई हो जाने के बाद एलोवेरा जेल अप्लाई करें।
- ये उपाय लगभाग 15 दिन तक करें।
इसे भी पढ़ें : पैरों की टैनिंग दूर करने के लिए घर बैठे करें पेडिक्योर
ग्लिसरीन
हाथ-पैरों की ड्राईनेस को खत्म करने के लिए ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। ग्लिसरीन में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण जहां ड्राईनेस को कम करते हैं तो वहीं स्किन को हील करने में भी मदद करते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- ग्लिसरीन में आप थोडा- गुलाब जल मिक्स कर लें।
- इसे हाथ-पैरों पर अप्लाई करें।
- कुछ ही दिनों में ये ड्राईनेस की समस्या कम हो जाएगी।
बेसन और दही
बेसन भी कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण सहेत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं। वहीं दही में कैल्शियम, विटामिन बी 12, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है और इस तरह दही की मदद से हाथ पैरों की ड्राईनेस को भी कम किया जा सकता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- बेसन और दही को मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को हाथ-पैरों पर लगाएं
- सादे पानी से मसाज करते हुए धो लें।
- इसके बाद हाथ-पैरों को मॉइस्चराइज कर लें।
इस भी पढ़ें : टैनिंग से पाना है छुटकारा तो घर में मौजूद इन चीजों से करें पेडीक्योर
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।