टैनिंग से पाना है छुटकारा तो घर में मौजूद इन चीजों से करें पेडीक्योर

पैरों की सफाई करने के लिए कई लोग पेडीक्योर करवाते हैं। हालांकि घर में मौजूद कुछ खास चीजों की मदद से भी आप पेडीक्योर कर सकती हैं।

 

how to do pedicure at home easy tips

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में अब आपको टैनिंग से जुड़ी समस्या हो रही हैं तो आप चाहे तो पार्लर के पैसे बचाकर खुद से घर में पेडीक्योर कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे नेचुरल तरीके से घर में पेडीक्योर कर सकती हैं।

कैसे करें पेडीक्योर

pedicure m

पेडीक्योर करने के लिए आपको गुनगुने पानी में नींबू का रस डालना होगा। सबसे पहले एक टब में आपको नींबू का रस मिलाना है और उसमें गुनगुना पानी डालें। अब इस पानी में आपको करीब 10 मिनट तक पैर डुबोकर रखना है। ऐसे में आपके पैर का टैनिंग निकल जाएगा। आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।

ब्रश की लें मदद

pedicure cracked heels

घर में मौजूद किसी भी खराब ब्रश जिसका इस्तेमाल अब आप नहीं करते हैं उनकी मदद से अपने पैर के तलवों की सफाई करें। ऐसे में आपके पैर साफ हो जाएंगे। ध्यान रखें कि पैर को ज्यादा हार्ड ब्रश की मदद से साफ ना करें। हार्ड ब्रश आपके पैर को खराब कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:पैरों की खूबसूरती के लिए अब आपको पार्लर में नहीं बहाने होगें पैसे, घर में खुद से करें पेडिक्‍योर

बेकिंग सोडा और नमक

बेकिंग सोडा और नमक की मदद से भी आप पेडीक्योर कर सकते हैं। आपको गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा और नमक मिलाना होगा। अगर आप पानी में बेकिंग सोडा, नमक और नींबू सब मिलाती हैं तो आपका पैर पार्लर की तरह चमकने लगेगा। ऐसे में आपको इस हैक्स की मदद से अपने पैर का पेडीक्योर खुद से करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:पैरों की खूबसूरती निखारने के लिए क्या सच में जरूरी है पेडिक्योर? आइए जानें

क्यों करना चाहिए पेडीक्योर

  • पैरों पर जमी डैड स्कीन को निकालने के लिए पेडीक्योर करना काफी ज्यादा जरूरी हैं।
  • आपको महीने में एक बार खुद से जरूर करना चाहिए पेडीक्योर।
  • अगर आपको फटी हुए एड़िया से जुड़ी समस्या है तो यह समस्या भी आपकी दूर हो जाएगी।
  • नाखूनों की चमक भी बनी रहती हैं यह भी एक कारण है कि आपको पेडीक्योर करते रहना चाहिए।
  • पैरों की मसाज के कारण बॉडी रिलैक्स होती है इसलिए भी आप चाहे तो पेडीक्योर कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP